✕

होम / बिजनेस / लगातार शिकायतों के बीच Ola की अक्टूबर में बंपर बिक्री, फेस्टिव सीजन में 41605 यूनिट बिकीं

लगातार शिकायतों के बीच Ola की अक्टूबर में बंपर बिक्री, फेस्टिव सीजन में 41605 यूनिट बिकीं

ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि दिसंबर 2024 तक अपने कंपनी-स्वामित्व वाले सर्विस सेंटरों की संख्या को दोगुना करके एक हजार करने का टारगेट रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लगातार शिकायतें और एक गैप के बाद ओला इलेक्ट्रिक (OLA Electric) की सेल्स में बड़ा उछाल देखने को मिला है. ओला इलेक्ट्रिक की अक्टूबर की सेल्स तेज उछाल देखने को मिला है. अक्टूबर में त्योहारी सीजन का फायदा मिला है और ओला इलेक्ट्रिक ने बीते महीने 41000 से ज्यादा यूनिट्स को बेचा है. कंपनी ने अक्टूबर में बीते 2-3 महीने के मुकाबले ज्यादा सेल्स की है. हाल के दिनों में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई शिकायतें आई थीं. हालांकि, अब कंपनी की बिक्री में अक्टूबर के दौरान तेज ग्रोथ दर्ज की है.

अक्टूबर में रिकॉर्ड बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने अक्टूबर में 41,605 यूनिट्स की बिक्री की है. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग, लार्ज सेगमेंट और देशभर में मजबूत सेल्स नेटवर्क की बदौलत फेस्टिव सीजन कंपनी के लिए बहुत अच्छा रहा है. छोटे और मझोले बाजारों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता से कंपनी को पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद है, जो आने वाले महीनों में भी जारी रह सकती है.

सर्विस सेंटर नेटवर्क विस्तार

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि दिसंबर 2024 तक अपने कंपनी-स्वामित्व वाले सर्विस सेंटरों की संख्या को दोगुना करके एक हजार करने का टारगेट रखा है. साथ ही, नेटवर्क पार्टनर प्रोग्राम के तहत 2025 के अंत तक बिक्री और सर्विस में 10 हजार भागीदारों को शामिल करने की योजना भी बनाई गई है. इस नए पोर्टफोलियो के साथ, ओला इलेक्ट्रिक बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की ओर बढ़ रही है.

दाम भी देख लें

इन सबके बीच आपको ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें बता दें कि आप इस कंपनी के सबसे सस्ते स्कूटर Ola S1 X को 69,999 रुपये से लेकर 94,999 रुपये तक की प्राइस रेंज में खरीद सकते हैं. वहीं, Ola S1 Air की कीमत 1.05 लाख रुपये है. Ola S1 Pro की कीमत 1.15 लाख रुपये है, इन स्कूटर की रेंज 95 किलोमीटर प्रति चार्ज से लेकर 195 किलोमीटर तक है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

48 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago