✕

होम / बिजनेस / Ola ने IPO के बाद जारी किया तिमाही रिजल्ट, कंपनी को हुआ 347 करोड़ रुपये का नुकसान

Ola ने IPO के बाद जारी किया तिमाही रिजल्ट, कंपनी को हुआ 347 करोड़ रुपये का नुकसान

स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद कंपनी ने पहली बार अपने तिमाही परिणामों का ऐलान किया है. कंपनी का घाटा बढ़कर 347 करोड़ रुपए हो चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric ) ने स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग के बाद पहली तिमाही नतीजे घोषित किए हैं. रेवेन्यू में सालाना आधार पर 34.32%  का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 1718 करोड़ रुपए रहा. मार्केट शेयर 48.63% रहा. एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1279 करोड़ रुपए रहा था. किसी एक तिमाही में कंपनी का यह अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू रहा है. कंपनी का घाटा 267 करोड़ रुपए से बढ़कर 347 करोड़ रुपए रहा. मार्च तिमाही में कंपनी को 416 करोड़ का घाटा हुआ था.

कंपनी की इनकम में हुई बढ़ोत्तरी

ओला इलेक्ट्रिक की इसी अवधि में इनकम बढ़ी है. अप्रैल-जून 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 1,644 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1,243 करोड़ रुपए था.जबकि इसी दौरान कंपनी का खर्च बढ़ा है. ये 1,849 करोड़ रुपए हो गया है, जो अप्रैल-जून 2023 में 1,461 करोड़ रुपए था. परिणामों से इतर कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल्स में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है. इस दौरान कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी में भी बढ़ोत्तरी हुई है. कंपनी ने अप्रैल-जून के बीच 1,25,198 स्कूटर्स की डिलीवरी की है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 70,575 यूनिट थी. 

तिमाही दर तिमाही घटा नुकसान 

Ola इलेक्ट्रिक की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिलने के बाद नतीजे घोषित हुए हैं. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि ऑपरेशन से रेवेन्यू 1644 करोड़ रुपये रहा है जो बीते वर्ष के समान तिमाही में 1243 करोड़ रुपये से 32 फीसदी ज्यादा है. इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1598 करोड़ रुपये रहा था. मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 347 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जो बीते वर्ष समान अवधि में 267 करोड़ रुपये रहा था जबकि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 416 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. तिमाही दर तिमाही कंपनी के नुकसान में कमी आई है.

कंपनी ने दिया 46 फीसदी का रिटर्न 

पिछले हफ्ते ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ के लॉन्च के बाद शुक्रवार 9 अगस्त को स्टॉक की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग हुई है. 76 रुपये इश्यू प्राइस वाला मंगलवार 13 अगस्त को 129.40 रुपये पर जा पहुंचा था. ओला इलेक्ट्रिक के नतीजे बाजार बंद होने के बाद घोषित हुए हैं. इससे पहले कंपनी का स्टॉक आज के कारोबारी सत्र में 2.52 फीसदी के उछाल के साथ 110.90 रुपये पर क्लोज हुआ है. कंपनी का मार्केट कैप 48,916 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है. यानि आज के ट्रेड में स्टॉक 46 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

12 minutes ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

3 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

4 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

4 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

4 hours ago

बड़ी खबरें