होम / बिजनेस / इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए Odisha ने उठाया बड़ा कदम, 9 प्रमुख योजनाओं को मंजूरी

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के लिए Odisha ने उठाया बड़ा कदम, 9 प्रमुख योजनाओं को मंजूरी

ओडिशा सरकार ने औद्योगिक विकास को गति देने वालीं 9 प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी दी है. ये योजनाएं अलग-अलग सेक्टर्स से जुड़ी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

औद्योगिक विकास (Industrial Development) को लेकर प्रतिबद्ध ओडिशा (Odisha) ने 32वीं हाई-लेवल क्लीयरेंस अथॉरिटी (HLCA) मीटिंग में महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. इस बैठक में 1,01,804.43 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है. अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ीं इन परियोजनाओं से राज्य में रोजगार के अवसर भी निर्मित होंगे. सरकार का मानना है कि 9 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं से 28,565 लोगों को रोजगार मिलेगा.

इन क्षेत्रों पर होगा फोकस
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जिन 9 प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है उन्हें रणनीतिक रूप से पूरे राज्य में क्रियान्वित किया जाएगा, जिसमें जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा, खोरधा, भद्रक, गंजाम और कोरापुट जिले प्रमुख हैं. इस्पात क्षेत्र में, HLCA ने अपनी नियोजित एकीकृत इस्पात संयंत्र क्षमता को 12 MTPA से 24 MTPA तक बढ़ाने के लिए JSW उत्कल स्टील लिमिटेड के विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. 75,000 करोड़ के निवेश के साथ, इस पहल से 12,000 लोगों के लिए रोजगार उत्पन्न होने की उम्मीद है. इसके अतिरिक्त, जिंदल फेरस लिमिटेड की कलिंगा नगर, जाजपुर में 2.35 MTPA कार्बन स्टील प्लांट स्थापित करने की परियोजना को भी हरी झंडी मिल गई है. इसके लिए 3,449 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा और 1,396 रोजगार उत्पन्न होंगे. 

हरित ऊर्जा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन तक
इसी तरह, MSP मेटालिक्स लिमिटेड की 1,500 करोड़ रुपए का निवेश कर मराकुटा, झारसुगुड़ा में 1.39 एमटीपीए स्टील प्लांट, 251 मेगावाट CPP लगाने की योजना को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है. उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से 4,000 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा. हरित ऊर्जा उपकरण और ESDM क्षेत्र में, अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड की खोरधा में इंगोट्स, वेफर्स, सोलर सेल और मॉड्यूल के लिए मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की परियोजना को एचएलसीए की मंजूरी मिल गई है. 11,300 करोड़ की लागत वाली इस परिवर्तनकारी परियोजना से 4,000 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है. वहीं, ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया क्षेत्र में, L&T एनर्जी ग्रीन टेक लिमिटेड ने जगतसिंहपुर में 1,030 करोड़ रुपये की लागत से 320,000 मीट्रिक टन की वार्षिक क्षमता वाले अपने ग्रीन अमोनिया प्लांट के लिए एचएलसीए की मंजूरी हासिल कर ली है. इस प्रोजेक्ट से 1,310 रोजगार निर्मित होने की उम्मीद है.

इन्हें भी मिल गई मंजूरी 
कैमिकल यानी रासायनिक क्षेत्र के लिए भी एक परियोजना को मंजूरी मिली है. खोरधा में बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड 4,10,000 केएल/एमटी की वार्षिक क्षमता के साथ इंटरमीडिएट, पेंट्स और अलाइड प्रोडक्ट्स के लिए एक विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी. 1,458.25 करोड़ रुपए के निवेश वाली इस परियोजना से 350 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है. वहीं, 4,377.46 करोड़ रुपए के निवेश के साथ टेक्सटाइल पार्क, भंडारीपोखरी, भद्रक में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पॉलिएस्टर उत्पाद विनिर्माण इकाई स्थापित की जाएगी. इसी तरह, तेल एवं गैस क्षेत्र की बात करें, तो पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड द्वारा गंजम के गोपालपुर में 40,00,000 मीट्रिक टन की क्षमता वाले एलएनजी टर्मिनल को एचएलसीए से मंजूरी मिल गई है. 2,306 करोड़ रुपए के निवेश वाले इस प्रोजेक्ट से 660 लोगों को रोजगार मिल सकता है. HLCA ने सीमेंट कंपनी तोशाली सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अम्पावल्ली, कोरापुट में क्लिंकर क्षमता को 1.75 एमटीपीए और सीमेंट ग्राइंडिंग क्षमता को 1.40 एमटीपीए तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कंपनी द्वारा इसके लिए 1,383.72 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

13 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

14 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

15 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

16 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

16 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.