होम / बिजनेस / 2033 तक 9 बिलियन डॉलर्स के पार पहुंच जाएगा Octyl Alcohol का बाजार?
2033 तक 9 बिलियन डॉलर्स के पार पहुंच जाएगा Octyl Alcohol का बाजार?
फ्यूचर मार्केट की मानें तो Octyl Alcohol के मार्केट की कीमत 2023 में 6.7 बिलियन डॉलर्स का आंकड़ा पार कर लेगी.
पवन कुमार मिश्रा 2 years ago
Octyl अल्कोहल (Octyl Alcohol) का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने और डिटर्जेंट एवं अन्य क्लीनर बनाने के लिए भी किया जाता है. यह सब्जियों में पाया जाने वाला फैटी अल्कोहल होता है. इसे 1-ओक्टानोल, Capryl अल्कोहल (Capryl Alcohol) के नामों से भी जानी जाता है.
बढ़ेगी Octanol की मार्केट
फ्यूचर मार्केट (Future Market Insight Inc) की मानें तो Octyl Alcohol के मार्केट की कीमत 2023 में 6.7 बिलियन डॉलर्स का आंकड़ा पार कर लेगी. इसके साथ ही FMI ने यह भी कहा है कि साल 2033 तक यह मार्केट 8.9 बिलियन डॉलर्स का आंकडा पार लेगी और वर्ष 2023 से लेकर 2033 के बीच कंपनी का CAGR 2.9% पर रहेगा. FMI द्वारा की गई रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि 2033 तक यह मार्केट 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स की वृद्धि तक पहुंच जाएगी. रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि इस मार्केट का विकास इसलिए भी संभव है क्योंकि Octlyl Alcohol फार्मास्यूटिकल, क्लीनिंग केमिकल, पेंट और कोटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इस्तेमाल किया जाता है.
Octanol का इस्तेमाल
फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में Octanol Alcohol का इस्तेमाल ड्रग्स की हाइड्रोफिलीसिटी एवं बहुत से कंपाउंड को मापने के काम भी आता है. इसके साथ ही Octanol का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग की प्रक्रिया में साल्वेंट के रूप में भी किया जाता है. साथ ही बहुत से सर्फेक्टेंट को बनाने के लिए भी Octanol का इस्तेमाल किया जाता है और इनका इस्तेमाल डिटर्जेंट, शैम्पू और अन्य क्लीनिंग उत्पाद बनाने के लिए भी किया जाता है. इसके साथ ही Octanol का इस्तेमाल ऐक्रेलिक एस्टर्स बनाने के लिए कच्चे माल के रूप में भी किया जाता है. ऐक्रेलिक एस्टर्स का इस्तेमाल इमल्शन पेंट बनाने के लिए किया जाता है.
इन कारणों से बड़ा होगा बाजार
कॉस्मेटिक एवं पर्सनल केयर के क्षेत्र में होती वृद्धि की वजह से Octyl Alcohol की मांग में भी वृद्धि हो रही है. Octyl Alcohol का इस्तेमाल कॉस्मेटिक बनाने के लिए और पर्सनल केयर के उत्पाद बनाने के लिए किया जाता है. लोशन, परफ्यूम, क्रीम और हेयर केयर उत्पादों में Octanol का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में होती वृद्धि की वजह से भी Octanol के बाजार में वृद्धि देखने को मिल सकती है. साथ ही उद्योग और निर्माण के क्षेत्र में होती वृद्धि की वजह से भी Octanol की वृद्धि बढ़ सकती है.
इन वजहों से बिक्री में आ रही रुकावट
जहां कुछ कारणों की वजह से यह बाजार जल्द ही 9 बिलियन डॉलर्स का आंकडा पार कर लेगा, वहीं कुछ कारण ऐसे भी हैं जिनकी वजह से Octanol की बिक्री में हमें कमी देखने को मिलती है. FMI द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार सबसे पहले तो Octyl अल्कोहल या फिर Octanol की कीमत कभी भी एक जैसी नहीं होती, इसमें लगातार बदलाव होता रहता है और इस वजह से भी इसकी बिक्री में काफी रुकावटें आती हैं. इसके साथ ही अन्य कई केमिकलों की तरह ही Octyl Alcohol भी पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक हो सकता है और इस वजह से भी इसकी बिक्री में अडचनें देखने को मिलती हैं. इसके साथ ही Octyl Alcohol के बहुत से अन्य विकल्प भी बाजार में मौजूद हैं और इस वजह से भी हमें इसकी बिक्री में कमी देखने को मिल सकती है. साथ ही इस केमिकल के इस्तेमाल को लेकर कानून एवं नियम बहुत ही सख्त हैं और इसलिए भी इस केमिकल की बिक्री धीमी हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Mahindra Holidays देवभूमि उत्तराखंड में बनाएगा 1000 करोड़ के रिजोर्ट!
टैग्स