होम / बिजनेस / Instagram पर हर पोस्‍ट के लिए कितना चार्ज करते हैं प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली?

Instagram पर हर पोस्‍ट के लिए कितना चार्ज करते हैं प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली?

यही वो दो सितारे हैं जो इंस्‍टाग्राम पर सबसे ज्‍यादा इनकम करते हैं. एक एजेंसी की ओर से सबसे कमाने वालों की सूची जारी की गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंस्‍टाग्राम (Instagram) के बारे में या किसी भी सोशल मीडिया साइट के बारे में आप जानते ही होंगे. ये अपनी बात करोड़ों लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ आज कमाई का भी साधन बन चुके हैं. हालात ये हैं कि नामी सितारे आज इनके जरिए अपनी पब्लिसिटी तो कर ही रहे हैं लेकिन वो करोड़ों रुपये की दौलत भी कमा रहे हैं. 2023 की इंस्‍टाग्राम रिच लिस्‍ट जारी हुई है. इस लिस्‍ट के अनुसार विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा वो दो नाम हैं जो 2023 में इस सोशल साइट से सबसे ज्‍यादा पैसा कमाने वाले लोग बने हैं. आगे हम आपको ये भी बताएंगे कि आखिर ये लोग एक पोस्‍ट के लिए कितने पैसे लेते हैं.

कौन-कौन से नाम हैं इस रिच लिस्‍ट में? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंस्‍टाग्राम की इस रिच लिस्‍ट में 100 लोगों के नाम जारी किए गए हैं. ये वो 100 लोग हैं जिन्‍होंने सबसे ज्‍यादा पैसे कमाएं हैं.सबसे दिलचस्‍प बात तो ये है कि ये दोनों नाम इस लिस्‍ट में कोई पहली बार नहीं आए हैं 2021 में भी ये नाम इस सूची में शामिल थे. इस लिस्‍ट में सबसे ऊपर विराट कोहली हैं, जिनके इस सोशल मीडिया साइट पर 255,269,526 फॉलोवर हैं. विराट कोहली एक पोस्‍ट के लिए 1384000 डॉलर यानी  11 करोड़ 45 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. इसी तरह से प्रियंका चोपड़ा के इस साइट पर 88,538,623 फॉलोवर हैं और वो एक पोस्‍ट के लिए $ 532,000 यानी लगभग 4 करोड़ 40 लाख रुपये चार्ज करती हैं. 

2021 में क्‍या थी स्थिति 
2021 में विराट कोहली 23 वें नंबर पर थे इस बार वो 14 वें नंबर पर हैं. वो इस लिस्ट में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय हैं, जिन्होंने फोटो-शेयरिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर पोस्‍ट के लिए $680,000 (₹5 करोड़ से अधिक) चार्ज किया. वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो 2021 में वो भी इस लिस्‍ट में शामिल थीं. वो उस वक्‍त हर पोस्‍ट के लिए कोई 3 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रही थीं. वो उस वक्‍त चार्ट में 27 वें स्‍थान पर थीं. 

आखिर कौन था इस सूची में टॉप पर?  
हॉपर इंस्‍टाग्राम रिच लिस्‍ट 2023 के अनुसार इस रिच लिस्‍ट में सबसे ऊपर फुटबॉलर रोनाल्‍डो शामिल थे. जिनके इंस्‍टाग्राम पर 596848846 फॉलोवर हैं. वो हर पोस्‍ट के लिए 3234000 डॉलर तक चार्ज करते हैं. अगर 2021 में रोनॉल्‍डो की स्थिति को देखें तो वो तब भी ऐसी ही थी. वो उस वक्‍त 1604000 डॉलर हर पोस्‍ट के लिए चार्ज किया करते थे. दूसरे फुटबॉलर मेसी इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर आ गए थे. वो हर पोस्‍ट के लिए 2597000 डॉलर चार्ज करते हैं. उनके 479,268,484 फॉलोवर हैं.

Mercedes GLA का ये मॉडल उड़ा देगा आपके होश  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

18 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

11 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

14 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago