होम / बिजनेस / महज 1 रुपए में बस यात्रा, जानें इस धांसू ऑफर की पूरी डिटेल
महज 1 रुपए में बस यात्रा, जानें इस धांसू ऑफर की पूरी डिटेल
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर NueGo को ऑपरेट करने वाली कंपनी ने खास ऑफर निकाला है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भोपाल से इंदौर हो या दिल्ली से आगरा. बस में सफर करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है. खासतौर पर प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यात्रियों की पहली पसंद रहते हैं, क्योंकि निजी बसों में आरामदायक सफर की काफी हद तक गारंटी रहती है. यदि आप भी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इंदौर या राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आगरा की यात्रा करना चाहते हैं, तो ऐसा आप केवल 1 रुपए में कर सकते हैं. हालांकि, यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है और केवल NueGo की बसों पर ही लागू होगा.
Tweet कर दी जानकारी
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रीनसेल मोबिलिटी की इंटरसिटी इलेक्ट्रिक AC बस सर्विस न्यूगो (NueGo) ने बस यात्रियों को तोहफा दिया है. कंपनी महज 1 रुपए में यात्रा का अवसर दे रही है. कंपनी की तरफ से इस संबंध में एक ट्वीट भी किया गया है. NueGo का कहना है कि 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके यात्री केवल 1 रुपए में चुनिंदा डेस्टिनेशन के लिए टिकट बुक कर सकते हैं.
#Bus1RupeeMein Experience and Explore a #green India and visit the wonders of our nation like never before. ??
— NueGo (@nuegoindia) August 10, 2023
Celebrate 77 years of Independence, Book a NueGo Bus Ticket at only Re.1 #Bus1RupeeMein #NueGo #travel #Sustainability #IndependenceDay #GoGreen #freedom pic.twitter.com/lvKxUkph5i
ऑनलाइन कर सकते हैं बुकिंग
लग्जरी इलेक्ट्रिक बस सर्विस NueGo ने ये ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए निकाला है. आप 10 से 15 अगस्त तक ही महज 1 रुपए में चुनिंदा डेस्टिनेशन की यात्रा का लाभ उठा पाएंगे. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि यात्री इस ऑफर के तहत सिलेक्टेड ऑपरेटिंग रूट के लिए सिर्फ 1 रुपए देकर टिकट बुक कर सकते हैं. इस ऑफर के तहत अलॉट की गई कुल टिकटों की बुकिंग तक ऑफर खुला रहेगा. आप NueGo के ऐप या वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.
इन रूट्स पर है सुविधा
NueGo की बसें विभिन्न रूट्स पर चलती हैं. इसमें भोपाल-इंदौर के साथ-साथ दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-जयपुर, आगरा-जयपुर, बेंगलुरु-तिरुपति, चेन्नई-तिरुपति और चेन्नई से पुडुचेरी जैसे रूट्स शामिल हैं. इस ऑफर से तहत आप 15 अगस्त तक इन सभी मार्गों पर केवल 1 रुपए में सफर कर सकते हैं. बता दें कि GreenCell Mobility NueGo ब्रैंड को ऑपरेट करती है. NueGo की शुरुआत 2022 में हुई थी. कंपनी का लक्ष्य 30 से ज्यादा शहरों में अपनी सेवा का विस्तार करना है.
टैग्स