✕

होम / बिजनेस / NTPC ने बिजली उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड, जानें इसका शेयरों पर क्या हुआ असर?

NTPC ने बिजली उत्पादन में बनाया नया रिकॉर्ड, जानें इसका शेयरों पर क्या हुआ असर?

सोमवार को शेयर बाजार बंद होने से पहले एनटीपीसी ने जानकारी दी कि उन्होंने वित्त वर्ष 2024 में 3924 मेगावाट बिजली प्रोडक्शन कैपेसिटी को जोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने बिजली उत्पादन में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. सोमवार को बाजार बंद होने से पहले एनटीपीसी ने बताया कि वित्त वर्ष 24 में कंपनी ने पावर जनरेशन कैपेसिटी में 3924 मेगावाट बिजली प्रोडक्शन कैपेसिटी को जोड़ा है. इसके बाद कंपनी की कुल कैपेसिटी 76GW हो गई है. इस अपडेट के बाद कंपनी के शेयर में भी तेजी देखने को मिली है.

पिछले वर्ष की तुलना में इतना बढ़ा बिजली उत्पादन

एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि उन्होंने वित्त वर्ष 2024 में कुल 422 अरब युनिट बिजली का उत्पादन किया है. यह बीते वर्ष 2022-23 की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है. एनटीपीसी ने बताया कि 2023-24 के दौरान, एनटीपीसी कोल स्टेशनों ने 77 प्रतिशत का प्लांट लोड फैक्टर दर्ज (कैपेसिटी यूटिलाइजेशन) किया है. कंपनी ने 1 सितंबर 2023 को 142.8 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन के साथ अपना अब तक का सबसे अधिक सिंगल डे जेनरेशन दर्ज किया है.

2 प्रतिशत से अधिक बढ़े कंपनी के शेयर
कंपनी के इस अपडेट का असर स्टॉक प्राइस पर भी देखने को मिला है. कंपनी के शेयर की कीमत 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 342.60 पर पहुंच गई. कंपनी के बयान के अनुसार 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के दौरान पावर प्रोडक्शन की वृद्धि में बांग्लादेश में दूसरी इकाई की कमीशनिंग और एनटीपीसी की दोनों सहायक कंपनियों एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल) और एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) शामिल है. 2024 में एनटीपीसी लिमिटेड ने अपने समग्र पोर्टफोलियो में 3,924 मेगावाट की नई क्षमता हासिल की. इसमें कंपनी का संचयी स्थापित क्षमता लगभग 76 गीगावॉट तक बढ़ गई.

सस्ती और टिकाऊ बिजली प्रदान करती है एनटीपीसी
एनटीपीसी भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली उपयोगिता है। यह देश में बिजली का आवश्यकता में लगभग एक-चौथाई का योगदान देती है. यह देश में विश्वसनीय, सस्ती और टिकाऊ बिजली प्रदान करने के लिए समर्पित है. एनटीपीसी थर्मल, हाइड्रो, सौर और पवन पावर प्लांट के विविध पोर्टफोलियो के साथ बिजली का प्रोडक्शन करती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.