होम / बिजनेस / शेयर बाजार के अच्छे दिन भले ही न चल रहे हों, लेकिन NSE से रिश्ता जोड़ने वालों की संख्या बढ़ी
शेयर बाजार के अच्छे दिन भले ही न चल रहे हों, लेकिन NSE से रिश्ता जोड़ने वालों की संख्या बढ़ी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने बताया है कि उस पर पंजीकरण कराने वाले नए निवेशकों की संख्या में इजाफा हुआ है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के दिन भले ही अभी अच्छे नहीं चल रहे, लेकिन बाजार से जुड़ने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. उल्टा, ये संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. हाल ही में खबर आई थी कि शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए जरूरी डीमैट अकाउंट की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अब शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में शामिल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) से 'रिश्ता' जोड़ने वालों की संख्या में ही बढ़ोत्तरी देखने को मिली है.
कुल संख्या हुई 8 करोड़
NSE की तरफ से बताया गया है कि पिछले आठ महीनों में उसके प्लेटफॉर्म पर नए निवेशक पंजीकरण (New Investor Registration) की संख्या 1 करोड़ तक पहुंच गई है, इससे कुल निवेशकों की संख्या बढ़कर 8 करोड़ से अधिक हो गई है. खास बात ये है कि नए निवेशक सिर्फ टॉप 100 शहरों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अन्य शहरों से NSE पर आने वालों का आंकड़ा भी काफी ज्यादा है. यहां से 45 प्रतिशत नए निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. एनएसई के अनुसार, नॉर्थ इंडिया के विभिन्न राज्यों से नए निवेशकों की संख्या 43% है, इसके बाद पश्चिम से 27 प्रतिशत, दक्षिण से 17 प्रतिशत और पूर्व से 13% नए निवेशकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.
लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
NSE से जुड़े नए निवेशकों में दिल्ली-NCR का योगदान 7% है. इसके बाद मुंबई (ठाणे/रायगढ़) 4.6 प्रतिशत और 1.7 प्रतिशत के साथ पुणे का नंबर आता है. NSE के निफ्टी 50 ने पिछले 3 सालों में 22.66 प्रतिशत का सालाना रिटर्न दिया है और निफ्टी 500 इंडेक्स ने एक ही समय में करीब 25% का एनुअल रिटर्न दिया है. एनएसई पर चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में 76 लाख नए निवेशक पंजीकरण हुए हैं. नए रजिस्ट्रेशन की संख्या वित्त वर्ष 23 में 1.3 करोड़, वित्त वर्ष 22 में 1.9 करोड़ और वित्त वर्ष 21 में 0.90 करोड़ रही थी. यानी ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
टैग्स