✕

होम / बिजनेस / TAP के गलत इस्तेमाल मामले में NSE और अन्य 8 लोगों ने निपटाया मामला, करेंगे ₹643 करोड़ का भुगतान

TAP के गलत इस्तेमाल मामले में NSE और अन्य 8 लोगों ने निपटाया मामला, करेंगे ₹643 करोड़ का भुगतान

NSE, इसके पूर्व प्रमुख विक्रम लिमये और आठ अन्य ने SEBI के साथ एक्सचेंज की TAP प्रणाली की खामियों को दूर करने में कथित विफलता से जुड़ा मामला निपटा लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), इसके पूर्व प्रमुख विक्रम लिमये और आठ अन्य ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के साथ एक्सचेंज की TAP (ट्रेडिंग एक्सेस प्वाइंट) प्रणाली की खामियों को दूर करने में कथित विफलता से जुड़ा मामला निपटा लिया है. इस निपटारे के लिए 643 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. NSE और लिमये के अलावा मामले को सुलझाने वालों में उमेश जैन जीएम शेनॉय, नारायण नीलकांतन, वीआर नरसिम्हन, कमला के, नीलेश तिनैकर, आर नंदकुमार और मयूर सिंधवाड शामिल हैं.

TAP मामला निपटाया

ट्रेडिंग ऐक्सेस प्वाइंट (TAP) के गलत इस्तेमाल के मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), एक्सचेंज के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO विक्रम लिमये और 8 अन्य लोग एक समझौते पर पहुंच गए हैं. NSE और ये लोग इस मामले को निपटाने के लिए 643 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे. यह मामला तब सामने आया था, जब मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने फरवरी 2023 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

SEBI ने NSE को जारी किया था नोटिस

इस नोटिस में कहा गया था कि ब्रोकर्स सिस्टम से बच निकल सकते हैं और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाने में नाकाम रहा. इस सिलसिले में सेटलमेंट की राशि 25 अक्टूबर 2024 को भेजी गई. इस सेटलमेंट के साथ ही सेबी ने आवेदकों के खिलाफ कार्यवाही खत्म कर दी है और उन्हें बिना कानूनी पहलुओं के आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई है.

अब NSE के IPO का मार्ग होगा प्रशस्त

यह अब तक की सबसे बड़ी सेटलमेंट राशि में से एक है. इस निपटारे से NSE के बहुप्रतीक्षित IPO का मार्ग प्रशस्त होगा. इस विवाद के कारण एक्सचेंज के IPO में विलंब हो रहा था. इस मामले को 'तथ्य और कानून के निष्कर्षों' को स्वीकार या अस्वीकार किए बिना, एक समझौता आदेश के माध्यम से सुलझा लिया गया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें