✕

होम / बिजनेस / अब परिवार के साथ अपनी सेहत ध्‍यान दे रही हैं महिलाएं, एक साल में हुआ इतना इजाफा

अब परिवार के साथ अपनी सेहत ध्‍यान दे रही हैं महिलाएं, एक साल में हुआ इतना इजाफा

सिर्फ हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने में ही नहीं, क्लेम फाइल करने वाली महिलाओं की हिस्सेदारी में 25% की वृद्धि हुई है, जो सकारात्‍मक संदेश है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महिलाओं को घर की जान कहा जाता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्‍योंकि अगर घर की महिला अस्‍वस्‍थ हो जाती है तो मानो पूरा घर जैसे ठहर सा जाता है. महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जब उनकी हेल्‍थ इंश्‍योरेंस को लेकर रूचि जानने को लेकर एक सर्वे किया तो उसमें पता चला कि उस संख्‍या में  40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.  पॉलिसीबाजार द्वारा कराए गए इस सर्वे में 23 हजार महिलाओं को शामिल किया गया जिसमें पिछले साल के मुकाबले इस इसमें बड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. 

स्‍टैंडअलोन कवरेज में हुआ इतना इजाफा 
पॉलिसीबाजार का ये सर्वे कहता है कि अपने लिए स्टैंडअलोन कवरेज खरीदने वाली महिलाओं का संख्या में पिछले साल की तुलना में 43% का इजाफा हुआ है. सर्वे ये भी बता रहा है कि जब बीमा कवरेज की बात आती है तो ज्‍यादातर महिलाएं उच्च कवरेज का चयन कर रही हैं. यह न केवल 25 लाख रुपये से अधिक का कवरेज चुनने वाली महिलाओं की संख्या 15% से बढ़कर 24% हो गई है. वहीं 25 लाख से कम बीमा राशि चुनने वाली महिलाओं की संख्या में 7% की गिरावट देखी गई है. यह मेडिकल इमरजेंसी के दौरान व्यापक कवरेज और वित्तीय रूप से सुरक्षित होने के बढ़ते महत्व को दर्शाता है.

क्‍या स्थिति है टियर-2 और टियर 3 शहरों की 
सर्वे बता रहा है कि टियर- 2 और टियर 3 शहरों से आने वाले पॉलिसीधारकों की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है. टियर-2 शहरों में पॉलिसीधारकों की संख्या में 10.5% की वृद्धि हुई है, जबकि टियर-3 में 4.3% की वृद्धि हुई है. इसी तरह 40 से कम उम्र के पॉलिसीधारकों की संख्या 47% से बढ़कर 52% हो गई है, जो युवा महिलाओं के बीच स्वास्थ्य के प्रति एक सक्रिय दृष्टिकोण का संकेत देती है. वहीं 25 वर्ष से कम आयु वालों में 22% की वृद्धि, 26 से 35 आयु वर्ग में 9.8% और 41-50 आयु वर्ग में 11.7% की वृद्धि देखी गई है. वहीं बुजुर्ग पॉलिसीधारकों की संख्‍या में कमी देखने को मिली है. ये हिस्सेदारी 20% से गिरकर 17% हो गई है और 60+ आयु वर्ग में 17% से गिरकर 13% हो गई है.
 
महिलाओं को पसंद आ रहे हैं ये प्रोडक्‍ट 
सर्वे ये भी बता रहा है कि मैटरनिटी इंश्योरेंस, इंश्योरेंस इकोसिस्टम के अंदर पेश की गई एक नई अवधारणा है, जो 31% की वृद्धि के साथ महिलाओं के बीच गति पकड़ रही है, जिसका श्रेय हाल ही में लॉन्च किए गए इनोवेटिव और कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स को दिया जा सकता है. वहीं क्रिटिकल इलनेस कवर खरीदने वाली महिलाओं की संख्या में भी 20% की पर्याप्त वृद्धि गंभीर बीमारियों के प्रति बढ़ी हुई जागरूकता और सक्रिय दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारिरयों के खिलाफ व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित होती है. 

ये भी पढ़ें: Zomato, Swiggy की तरह इंस्‍टाडिलीवरी कारोबार में उतर सकती है ये कंपनी, जल्‍द होगा ऐलान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.