✕

होम / बिजनेस / अब इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर इस कंपनी की सीईओ ने एक यूजर से क्‍यों कहा ‘गणित गलत है’

अब इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर इस कंपनी की सीईओ ने एक यूजर से क्‍यों कहा ‘गणित गलत है’

दरअसल इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी सामने आने के बाद ये पता चल चुका है कि किस कंपनी ने कितना डोनेशन दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर जहां सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई हो रही है वहीं इसकी जानकारी सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर जिन उद्योगपतियों ने चंदा दिया है उनसे यूजर सवाल पूछ जा रहे हैं. इसी कड़ी में जब एक यूजर ने Biocon की प्रमुख किरण मजूमदार शॉ के दिए चंदे को लेकर सवाल किया तो उन्‍होंने जवाब देने में देर नहीं लगाई. उन्‍होंने कहा कि ये गलत है. कृपया गणित करें. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला 
दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी सामने आ चुकी है. इसमें पता चल चुका है कि आखिर किस कंपनी ने कितना डोनेशन दिया है. Biocon की प्रमुख किरण मजूमदार ने जो चंदा दिया था उसे लेकर एक यूजर ने प्‍लेटफॉर्म X पर लिखा कि कर्नाटक चुनाव से पहले उन्‍होंने हर महीने 5 करोड़ रुपये का चंदा दिया. जिस पर कंपनी की प्रमुख किरण ने तुरंत जवाब देते हुए कहा ये गलत है. उन्‍होंने ये भी लिखा कि कृपया गणित करें. इस पर एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि ‘ वास्‍तव में ये 6 करोड़ रुपये है’  इस पर किरण मजूमदार ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि मैं हमेशा पारदर्शी रहती हूं आप जो देखते हैं वही सही होता है. इसके अतिरिक्‍त जब उनसे दान के लिए कहा गया तो उन्‍होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, सभी पार्टियां फंडिंग चाहती हैं. 
 
इन फार्मा कंपनियों ने दिया है डोनेशन 
जिन फार्मा कंपनियों ने डोनेशन दिया है उनमें कई लिस्‍टेड और गैर-लिस्‍टेड हेल्‍थ सर्विस देने वाली और दवा कंपनियां शामिल हैं. इनमें लोकप्रिय पेरासिटामोल ब्रैंड के निर्माता डोलो, सन फार्मा, जाइडस हेल्थकेयर, नैटको,  टोरेंट फार्मा, पीरामल फार्मा, इप्का और अजंता फार्मा अरबिंदो फार्मा, मैनकाइंड फार्मा, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज सिप्ला, ग्लेनमार्क, ल्यूपिन, शामिल हैं. 

इन कंपनियों ने दिया है सबसे ज्‍यादा चंदा 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2022 से लेकर 2024 तक के जिन इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी सामने आई है उसके अनुसार कई कंपनियों ने इसमें चंदा दिया है. जिन कंपनियों ने चंदा दिया है उनमें सबसे ऊपर फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज (लॉटरी मार्टिन) का है. इस कंपनी ने राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा 1,368 करोड़ रुपए का चंदा दिया. दूसरा नंबर मेघा ग्रुप ऑफ कंपनीज का है, जिसने 1,186 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे. वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड कंपनी ने 220 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे हैं. डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स लिमिटेड ने 130 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदे हैं. वहीं, भारती एयरटेल लिमिटेड ने 183 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे और वेदांता लिमिटेड ने 366 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे हैं. जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिडेट ने 125 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे. यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पलात ने 162 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे हैं.

ये भी पढ़ें: इस कंपनी को मिला 120 मिलियन डॉलर का निवेश, जानें किस क्षेत्र में होगा इसका इस्तेमाल?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

18 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

18 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

21 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

19 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.