होम / बिजनेस / अब ये नामी कंपनी कर रही है इस हफ्ते बड़ी छंटनी की तैयारी?  इससे पहले भी कर चुकी है छंटनी 

अब ये नामी कंपनी कर रही है इस हफ्ते बड़ी छंटनी की तैयारी?  इससे पहले भी कर चुकी है छंटनी 

जानकारी के अनुसार कटौती का ये निर्णय फाइनेंसियल टारगेट को ध्‍यान में रखते हुए लिया जा रहा है. कंपनी के इस निर्णय के बाद उसके कर्मचरियों के बीच बड़ी चिंता फैल गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर की नामी कंपनियां इन दिनों अपनी कॉस्‍ट कटिंग को लेकर एक के बाद एक निर्णय ले रही हैं. इस कड़ी में अब नामी कंपनी मेटा एक बार फिर बड़ी छंटनी की तैयारी कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फेसबुक और इंस्टाग्राम का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स अब एक और दौर की छंटनी की योजना पर काम कर रहा है. कंपनी की इस छंटनी में हजारों कर्मचारियों को बाहर किया जा सकता है. दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग कंपनी बेहतर आर्गनाइजेशन बनने के प्रयास में इससे पहले नवंबर में 13% की कटौती के अलावा और अधिक नौकरियों को खत्म करने पर विचार कर रही है. कटौतियों के अपने पहले दौर में, मेटा ने 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की, जो इसकी पहली बड़ी छँटनी थी. कंपनी अपने संगठन को और बेहतर बनाने के मकसद से ये काम कर रही है. कंपनी जहां मैनेजरों को बॉयआउट पैकेज दे रही है और पूरी टीमों की फिर से समीक्षा कर रही है. इससे पहले मीडिया रिपोर्ट बता चुकी है कि कंपनी का ये कदम हजारों कर्मचारियों को प्रभावित कर सकता है.

कंपनी क्‍यों उठा रही है ये कदम 
मीडिया रिपोर्ट बता रही हैं कि कंपनी ये कटौती का दौर कॉस्‍ट कटिंग को लेकर उठा रही है. मेटा, जिसने पिछले कुछ समय में विज्ञापन रेवेन्‍यू में मंदी देखी है और कंपनी मेटावर्स नामक एक वर्चुअल रिएलिटी प्‍लेटफॉर्म पर ध्यान फोकस कर रही है, उसने निदेशकों और वाइस प्रेसीडेंटों से उन कर्मचारियों की सूची बनाने के लिए कहा है जिन्हें निकाले जाने की योजना बन रही है. वहीं मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही है कि इस लिस्‍ट को लेकर मेटा के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

मार्क के छुट्टी पर जाने से पहले हो सकता है ये फैसला 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस चरण को अगले सप्ताह में अंतिम रूप दिया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही हैं कि इस लिस्‍ट को मार्क जुकरबर्ग के अपने तीसरे बच्‍चे के लिए छुटटी पर जाने से पहले फाइनल किया जा सकता है. इसी लिस्‍ट में दूसरे दौर के लोगों को निकाले जाने के बारे में निर्णय फाइनल किया जा सकता है.

इससे पहले नवंबर में भी हो चुकी है छंटनी 
नवंबर की कटौती एक आश्चर्य की बात थी, लेकिन मेटा वर्कफोर्स द्वारा फायरिंग के एक और दौर का व्यापक रूप से अनुमान लगाया गया है. मीडिया रिपोर्ट कहती है कि जुकरबर्ग ने 2023 मेटा की दक्षता का वर्ष करार दिया है, और कंपनी प्रदर्शन समीक्षा के दौरान कर्मचारियों को उस विषय के बारे में बता रही है, जो पिछले सप्ताह पूरा हुआ था. कंपनी के इस निर्णय को लेकर लगभग सभी कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है. उन्‍हें चिंता है कि अगर ऐसा होता है तो उन्‍हें बोनस भी नहीं मिलेगा जो इस महीने मिलने वाला है. अगर उन्‍होंने अपनी नौकरी खो दी तो उनके लिए परेशानियां बढ़ जाएंगी.

इस एडकेट में भी हुई छंटनी 
वहीं दूसरी ओर एडटेक यूनिकॉर्न अपग्रेड ने भी अपने 120 कर्मचारियों को निकाल दिया है, जो कि कुल कार्यबल का लगभग 30 प्रतिशत है, इसकी सहायक कंपनी को 2021 में अधिग्रहित किया गया था.  रॉनी स्क्रूवाला द्वारा संचालित एडटेक में छंटनी का यह दूसरा दौर है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नौकरी में कटौती सहायक कंपनी इम्पार्टस इनोवेशन की लागत में कटौती का एक प्रयास है, जिसे नकद और स्टॉक डील में 150 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

4 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

7 hours ago