होम / बिजनेस / नारायण मूर्ति के 70 घंटे वाले बयान के बाद सामने आई ये रिपोर्ट, सबसे हार्ड वर्कर भारतीय 

नारायण मूर्ति के 70 घंटे वाले बयान के बाद सामने आई ये रिपोर्ट, सबसे हार्ड वर्कर भारतीय 

इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया में भारत के युवा सबसे ज्‍यादा हार्ड वर्कर हैं. वो जल्‍द ही भारत को लेकर विशेष रिपोर्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति के हफ्तेभर में 70 घंटे काम करने की सलाह पर अब तक इंडस्‍ट्री के कई दिग्‍गज अपनी बात कह चुके हैं. कोई इसके समर्थन में अपनी बात कह रहा है तो कोई कह रहा है कि महिलाएं इससे भी ज्‍यादा काम करती हैं. लेकिन इस बीच अब एक रिपोर्ट सामने आई है जो कहती है कि दुनिया भर के युवाओं में अकेले भारतीय ऐसे हैं जो सबसे ज्‍यादा हार्ड वर्कर हैं. 

क्‍या कहती है रिपोर्ट? 
इंटरनेशनल लेबर आर्गनाइजेशन की रिपोर्ट कह रही है कि भारतीय बेहद हार्ड वर्कर हैं. भारतीय एक हफ्ते में औसत 47 घंटे से ज्‍यादा काम करते हैं. दुनियाभर में हुए इस सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई है कि दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था में भारत ऐसा अकेला देश है जिसके युवा एक सप्‍ताह में औसत 47.7 घंटे काम करते हैं. रिपोर्ट कहती है कि मौजूदा समय में भारत कतर, कॉंगों, लेसेथो, भूटान गाम्बिया और यूनाइटेड अरब अमीरात जैसे दशों के साथ 7वें स्‍थान पर है. अब जल्‍द ही इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन भारत को लेकर स्‍पेसिफिक रिपोर्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है. 

नारायण मूर्ति ने कही थी 70 घंटे काम करने की बात 
इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति ने दो दिन पहले कहा था कि अगर हमें दुनिया की टॉप अर्थव्‍यवस्‍थाओं में पहुंचना है तो हमारे युवाओं को हार्ड वर्क करना होगा. उन्‍हें हफ्ते में कम से कम 70 घंटे काम करना होगा. उन्‍होंने अपनी इस बात को कहते हुए जापान और जर्मनी का उदाहरण भी दिया था कि दूसरे विश्‍व युद्ध के बाद इन देशों के युवाओं ने जिस तरह से मेहनत की वैसी ही मेहनत हमारे युवाओं को भी करनी होगी. उनके इस बयान पर अब तक कई उद्योगपति अपना समर्थन दे चुके हैं. 

ये उद्योगपति दे चुके हैं अपनी प्रतिक्रिया 
नारायण मूर्ति के इस बयान पर अभी तक कई उद्योगपति अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. जिन लोगों ने उनके बयान पर अपनी बात कही है उनमें अश्‍नीर ग्रोवर, जेएसडब्‍ल्‍यू ग्रुप के सीएमडी सज्‍जन जिंदल, ओला कैब्‍स के को फाउंडर भाविश अग्रवाल, के अलावा एडेलवाइज की सीईओ राधिका गुप्‍ता भी अपनी बात कह चुकी हैं. मूर्ति से पहले बॉम्‍बे सेविंग कंपनी के सीईओ करियर के शुरुआती दिनों में 18 घंटे काम करने की बात कह चुके हैं. हालांकि उन्‍हें बाद में तीखी प्रतिक्रियाओं के लिए माफी भी मांगनी पड़ी थी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

1 hour ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

3 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

3 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें