होम / बिजनेस / अब इस भारतवंशी महिला को मिली माइक्रोसॉफ्ट में ये अहम जिम्मेदारी
अब इस भारतवंशी महिला को मिली माइक्रोसॉफ्ट में ये अहम जिम्मेदारी
अपर्णा की नियुक्ति को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में बड़ी प्रतिस्पर्धा के तौर पर देखा जा सकता है. अपर्णा इससे पहले गूगल में भी अहम भूमिका निभा चुकी हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दुनिया की नामी कंपनियों के सीईओ से लेकर दुनिया के कई देशों के पीएम और संसद में कई अहम पदों पर आज भारतवंशी मौजूद हैं. इसी कड़ी में भारत की बेटी ने एक बार फिर अपने हुनर के चलते देश का नाम रौशन कर दिया है. भारतवंशी अमेरिकन महिला अपर्णा चेन्नाप्रगदा माइक्रोसॉफ्ट में जनरेटिव एआई एफर्ट को लीड करने जा रही हैं. अब वो आने वाले समय में माइक्रोसॉफ्ट में एआई से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम करेंगी.
उन्होंने लिंक्डइन पर साझा की जानकारी
अपर्णा चेन्नाप्रगदा ने इस मामले में लिंक्डइन पर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कई अहम बातें कहीं. उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर खुशी जाहिर की और कहा कि वो इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं माइक्रोसॉफ्ट में वीसी के रूप में शामिल हो रही हूं. उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण बेहद ही शानदार है.जो उन्हें पिछले कुछ समय में उनसे बात करने के बाद देखने को मिला है.
काफी अनुभवी हैं अपर्णा चेन्नाप्रगदा
अपर्णा के पास अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का बड़ा अनुभव है. वो इससे पहले गूगल में 12 साल काम कर चुकी हैं. अपर्णा गूगल में कई लीडिंग भूमिकाओं को निभा चुकी हैं. अपर्णा गूगल में गूगल खोज, शॉपिंग और एआर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्पाद विकास, इंजीनियरिंग और डिजाइन में टीमों को लीड कर चुकी हैं. उन्होंने उपभोक्ता खरीददारी के लिए उपाध्यक्ष के रूप में भी पद संभाला है और एआर विजुअल खोज उत्पाद का नेतृत्व किया है.
चेन्नई से बीटेक कर चुकी हैं अपर्णा
अपर्णा आईआईटी मद्रास से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल कर चुकी हैं और टेक्सास यूनिवर्सिर्टी से कंप्यूटर साइंस में डबल मास्टर डिग्री के साथ-साथ एमआईटी से प्रबंधन और इंजीनियरिंग में भी मास्टर डिग्री हासिल की है. अपर्णा की नियुक्ति को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट में बड़ी प्रतिस्पर्धा के तौर पर देखा जा रही है. माइक्रोसाफ्ट में अपर्णा की नियुक्ति हाल ही में हुई किसी भारतीय की नई नियुक्ति है.
टैग्स