होम / बिजनेस / अब EV बनाने की तैयारी कर रहा है ये समूह, 15-20 लाख में मिलेगी कार

अब EV बनाने की तैयारी कर रहा है ये समूह, 15-20 लाख में मिलेगी कार

स्‍टील के कारोबार में काम करने वाली कंपनी JSW अब इलेक्ट्रिक कार बनाने की तैयारी कर रही है. ये खबर इससे पहले जनवरी में भी एक बार सामने आ चुकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में EV का बाजार तेजी से बढ़ रहा है. नई-नई कंपनियां इस नए सेक्‍टर में आकर काम कर रही हैंं और ग्राहकों को नए प्रोडक्‍ट ऑफर कर रही हैं. इसी कड़ी में अब स्‍टील के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी JSW इलेक्ट्रिक वाहन बनाने को लेकर काम करने की तैयारी कर रही है. कंपनी का मकसद शुरुआती चरण में 15 से 20 लाख रुपये की कार मुहैया कराने की तैयारी में है. कंपनी एमजी मोटर में हिस्‍सेदारी लेने की तैयारी कर रही जिसका मालिकाना हक मौजूदा समय में शंघाई ऑटोमोटिव के पास है. 

शंघाई ऑटोमोटिव का करेगी अधिग्रहण 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार बनाने में अग्रणी कंपनी एमजी हेक्‍टर ने पिछले लंबे समय में कई मॉडल लॉन्‍च किए हैं. इस सेगमेंट में प्रवेश करने के लिए JSW शंघाई ऑटोमोटिव का अधिग्रहण करने की तैयारी कर रही है.  जनवरी में ये सामने आया था कि JSW समूह भारत में EV के क्षेत्र में प्रवेश करना चाहता है. JSW ने 2017 में सबसे पहले JSW एनर्जी के माध्‍यम से EV सेक्‍टर में प्रवेश करने की योजना बनाई थी. लेकिन कुछ शेयरधारकों के द्वारा इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद इस योजना को दो साल के लिए टाल दिया गया था. 

हिस्‍सेदारी हासिल करते ही बदल जाएंगे हालात 
JSW की योजना है कि वो कंपनी के 51 प्रतिशत शेयर का अधिग्रहण कर ले. अधिग्रहण के बाद भारतीय कंपनी के पास एमजी मोटर्स की 51 प्रतिशत हिस्‍सेदारी होगी जबकि शंघाई ऑटोमोटिव के पास 49 प्रतिशत हिस्‍सेदारी रह जाएगी. अनुमान जताया जा रहा है कि एमजी मोटर्स का वैल्‍यूएशन 1.2-1.5  अरब डॉलर तक हो सकता है. 

क्‍या बोले जिंदल? 
इस मामले को लेकर सज्‍जन जिंदल ने कहा था कि एमजी अधिग्रहण के लिए हमारी पसंदीदा कंपनी है और हम इस क्षेत्र में प्रवेश करने को लेकर बेहद गंभीरता से सोच रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हम अगर ये अधिग्रहण नहीं कर पाए तो हम समानांतर रूप से ईवी के उत्‍पादन को लेकर काम करना पसंद करेंगे. इससे पहले जिंदल कह चुके हैं कि अगर आप मुझसे विशेष रूप से एमजी मोटर के बारे में पूछ रहे हैं तो वो भी हमारी सूची की कंपनियों में शामिल हैं. वो चाहें तो बेच सकते हैं लेकिन मैं अभी तक निश्चित नहीं हूं. 

प्‍लान बी पर काम कर रही है कंपनी 
JSW सिर्फ एमजी मोटर के अधिग्रहण की ही तैयारी नहीं कर रही है बल्कि वो प्‍लान बी पर भी काम कर रही है. हालांकि अभी तक प्‍लान बी के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है. एमजी मोटर का मौजूदा समय में हलोल में कार का एक प्‍लांट काम कर रहा है जिसकी क्षमता हर साल 1,50,000 हजार कार बनाने की है. लेकिन अब कंपनी एक और प्‍लांट बनाने को लेकर काम कर रही है जिसके तहत वो चेन्‍नई में फोर्ड के कार निर्माण इकाई को हासिल करने के लिए काम कर रहा है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago