होम / बिजनेस / अब IPO लाने की तैयारी में है ये फिनटैक कंपनी, लॉन्‍च किया प्‍लेटफॉर्म 

अब IPO लाने की तैयारी में है ये फिनटैक कंपनी, लॉन्‍च किया प्‍लेटफॉर्म 

कई कंपनियों के आईपीओ के बीच अब नामी कंपनी फोन पे भी जल्‍द ही अपना आईपीओ ला सकती है. कंपनी ने अपना शेयर ब्रेकिंग प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आप छोटी से लेकर बड़ी पेमेंट करने के लिए अपने मोबाइल में मौजूद जिस फिनटेक कंपनी के ऐप का इस्‍तेमाल करके करते हैं वो जल्‍द ही अपना आईपीओ लेकर आने वाली है. फिनटेक कंपनी फोन पे ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. एक अपडेट में बताया गया है कि कंपनी ने अपना शेयर ब्रोकिंग प्‍लेटफॉर्म भी लॉन्‍च कर दिया है. अब आप फोन पे के जरिए सिर्फ पेमेंट नहीं कर पाएंगे बल्कि शेयरों की ट्रेडिंग भी कर पाएंगे.  

क्‍या बोले कंपनी के सीईओ? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फोन पे के सीईओ और सह- संस्‍थापक समीर निगम ने बताया कि उनकी कंपनी ने अपना शेयर ब्रोकिंग प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च किया है. कंपनी के इस नए प्‍लेटफॉर्म का नाम शेयर डॉट मार्केट नाम दिया है. फोन पे की कोशिश है कि वो नए-नए प्रोडक्‍ट को लॉन्‍च करे और इस सेगमेंट की एक मजबूत कंपनी बनकर सामने आए. कंपनी का मकसद ये भी है उसके पास लोगों को ऑफर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्‍ट मौजूद हों. कंपनी इस साल में इससे पहले पिनकोड नाम के प्रोडक्‍ट को लॉन्‍च कर चुकी है, जिसके जरिए लोग ग्राॅसरी का सामान खरीद सकते हैं. 

क्‍या है फोन पे के इस नए ऐप का नाम ? 
फोन पे ने आज जिस शेयर ब्रोकिंग प्‍लेटफॉर्म को लॉन्‍च किया है उसके तहत अब यूजर इसके जरिए शेयर बाजार में खरीद-फरोख्‍त भी कर पाएंगे. जानकार कह रहे हैं कि इसे लॉन्‍च करने का मकसद ये है कि अब कंपनी उन लोगों के बीच में भी अपनी पकड़ को मजबूत बनाना चाहती है जो शेयर बाजार में ट्रेड कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में जब से शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिल रही है तब से ट्रेडिंग करने वालों की संख्‍या में भी इजाफा देखने को मिला है.ऐसे में कंपनी उनके बीच भी अपना बेस बनाना चाहती है.  

जल्‍द आ सकता है कंपनी का आईपीओ 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जानकारों का कहना है कि फोन पे जल्‍द ही अपना आईपीओ लेकर आ सकती है. जानकार ऐसा अनुमान इसलिए लगा रहे हैं क्‍योंकि फोन पे अब Flipkart से पूरी तरह अलग हो चुकी है. फोन पे को अगर आईपीओ लाना है तो उसके लिए उसे ये कदम उठाना बेहद जरूरी था. इसके तहत Flipkart ने 700 मिलियन डॉलर के बॉयबैक का ऐलान किया है.कंपनी अगले साल आईपीओ लेकर आ सकती है.  वहीं अगर फोन पे की मौजूदा वैल्‍यू की बात करें तो कंपनी की फंडिंग राउंड के हिसाब से वैल्‍यूएशन करीब 12 बिलियन डॉलर है. फंडिंग राउंड में कंपनी कोई 350 मिलियन डॉलर जुटाने में कामयाब रही थी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago