होम / बिजनेस / अब फाइनेंस सेक्‍टर की इस कंपनी ने किया अपनी सहायक कंपनियों के साथ मर्जर

अब फाइनेंस सेक्‍टर की इस कंपनी ने किया अपनी सहायक कंपनियों के साथ मर्जर

कंपनी के बोर्ड ने इसके मर्जर को जनवरी में ही मंजूरी दे दी थी. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस मर्जर को सभी तरह के अप्रूवल भी मिल चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंकिंग सेक्‍टर की कंपनी HDFC के बाद अब फाइनेंस सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनी एलएंडीटी फाइनेंस होल्डिंग लिमिटेड ने अपनी सहायक कंपनियों एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड, एलएंडटी इंफ्रा क्रेडिट लिमिटेड और एलएंडटी म्यूचुअल फंड ट्रस्टी लिमिटेड के साथ किया मर्जर की घोषणा की है. ये मर्जर आज से प्रभावी हो गया है. मर्जर के बाद अब यह एक 'सिंगल लेंडिंग एंटिटी' बनेगी. 

4 दिसंबर, 2023 से प्रभावी होगा ये मर्जर 
एलएंडीटी फाइनेंस होल्डिंग लिमिटेड का अपनी सहायक कंपनियों के साथ ये मर्जर 4 दिसंबर, 2023 से प्रभावी होगा और शेयरधारकों, लेनदारों और रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. विलय के बाद एक 'सिंगल लेंडिंग एंटिटी' बन जाएगी. इस तरह से सभी लोन देने वाले बिजनेस को एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) के तहत संचालित किया जाएगा.

एक लीडिंग एनबीएफसी है LTFH
LTFH एक लीडिंग एनबीएफसी है और एलएंडटी फाइनेंस ब्रांड के तहत वित्तीय उत्पादों और सेवाओं की एक बड़ी रेंज प्रदान करता है. एलटीएफएच होल्डिंग कंपनी थी जबकि एलटीएफ और एलटीआईसीएल हाई वैल्‍यू डेट लिस्‍टेड संस्थाएं और परिचालन संस्थाएं थीं. इस विलय के साथ सभी लेंडिंग बिजनेस एक ही इकाई यानी एलटीएफएच के अंतर्गत रखे जाएंगे साथ ही यह इक्विटी लिस्‍टेड ऑपरेटिंग लेंडिंग एंटिटी बन जाएगी.

जनवरी में ही मिल गई थी बोर्ड की मंजूरी 
इन कंपनियों के संबंधित बोर्ड ने जनवरी 2023 में प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी थी और शेयरधारकों, लेनदारों और रेगुलेटरी /वैधानिक प्राधिकरणों - भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी),  भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), और स्टॉक एक्सचेंज से अपेक्षित अप्रूवल यानी अनुमोदन के बाद प्रक्रिया पूरी हो गई थी.

इस विलय से क्‍या होगा फायदा 
 सिंगल एंटिटी बनने के बाद इसमें सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि सभी के बीच गवर्नेंस में आसानी रहेगी. यहीं नहीं सिंगल एटिटी कारण कुशल पेमेंट मैनेजमेंट बन पाएगा.   शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न प्रदान करने की क्षमता - एलटीएफएच एक होल्डिंग कंपनी (कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी) से एक परिचालन लोन देने वाली इकाई बन जाएगी, इस प्रकार लोन देने वाले बिजनेस से डायरेक्‍ट प्रॉफिट होगा, जिससे कंपनी की अपने शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न प्रदान करने की क्षमता बढ़ जाएगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

13 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

14 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

17 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

13 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.