होम / बिजनेस / अब हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की ये कंपनी लाने जा रही है अपना IPO
अब हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की ये कंपनी लाने जा रही है अपना IPO
हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की ये कंपनी की IPO लाने की तैयारी में सेबी से झटका लग चुका है.अब मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि वो दिवाली तक अपना IPO ला सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
लगातार बढ़ती ब्याज दरों और ऑपरेटिंग कॉस्ट के बीच एक ओर जहां कई कंपनियां लगातार ले ऑफ कर रही हैं वहीं दूसरी ओर कई कंपनियां IPO लाकर बाजार से पैसा जुटाने में भी लगी हुई हैं. अब इसी कड़ी में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की बड़ी कंपनी OYO भी अपना IPO लाने जा रही है. कंपनी की इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और उसके अपने IPO के साइज को रिव्यू कर 400-600 मिलियन डॉलर कर दिया है. कंपनी आने वाले दिनों की परिस्थितियों के आधार पर इसमें बढ़ोतरी भी कर सकती है.
दिवाली के आसपास आ सकता है IPO
मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि OYO दिवाली के आसपास अपना IPO लाने के बारे में विचार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि रितेश अग्रवाल की ये कंपनी अक्टूबर या नवंबर में लिस्ट हो सकती है. इस सेक्टर की अभी तक एक ही कंपनी अपना IPO लेकर आई है. ये कंपनी टाटा प्ले है. सेबी द्वारा पिछले साल इसके लिए तंत्र पेश करने के बाद टाटा प्ले ही पहली ऐसी कंपनी बनी है जो अपना IPO लेकर आई. मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही है कि प्रारंभिक समीक्षा के दौरान कंपनियां सेबी और स्टॉक एक्सचेंज में दस्तावेज फाइल करने के लिए गोपनीय रास्ते को अपना सकती हैं.
अगले कुछ महीनों में हो सकता है इसमें इजाफा
मीडिया रिपोर्ट बता रही है कि कंपनी ने फिलहाल इस IPO की कीमत 400-600 मिलियन रुपये कर दी है. लेकिन कंपनी का कहना है कि वो अगले 6 महीने में परिस्थितियों को देखते हुए इसमें 50 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है. OYO लंबे समय से अपने IPO को लाने की तैयारी कर रहा है. पहले अक्टूबर में भी ये खबर निकलकर सामने आई थी कि कंपनी इस साल के बीच तक अपना IPO ला सकती है लेकिन अब इसमें देरी हो गई है.
IPO के बाद निकल सकते हैं कुछ निवेश
मीडिया रिपोर्ट तो ये भी कह रही है कि IPO के आने के बाद कंपनी के कुछ निवेशक साथ छोड़ भी सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट कह रही है कि हालांकि इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. गुरुग्राम स्थित कंपनी को सॉफ्टबैंक, लाइटस्पीड इंडिया, दीदी चक्सिंग, एयरबीएनबी जैसे मार्की निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार OYO ने इस पूरे मामले में कहने से इनकार कर दिया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट ऐसी भी सामने आई थी कि जिसमें कहा गया था कि परिस्थितियां कठिन होने की स्थिति में IPO का आकार काफी कम हो सकता है. कंपनी अपने समायोजित EBITDA (FY23 की दूसरी छमाही के लिए) को 185 करोड़ रुपये पर बंद करने की उम्मीद कर रही है, जो H1 (63 करोड़ रुपये) से 3 गुना अधिक है. FY22 में, OYO ने 4,905 करोड़ रुपये के राजस्व के मुकाबले 1,851 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया.
टैग्स