✕

होम / बिजनेस / अब EV कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है ये कंपनी, कभी भारत से जाने की कही थी बात

अब EV कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है ये कंपनी, कभी भारत से जाने की कही थी बात

फोर्ड इससे पहले अपने चेन्‍नई प्‍लांट को बेचने के लिए  JSW के साथ बातचीत करना चाह रही थी. लेकिन कई वजहों के कारण ये डील नहीं हो पाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका की बड़ी कार कंपनी फोर्ड जो कभी भारत से अपना कारोबार समेटने का ऐलान कर चुकी थी वो एक तेजी से बढ़ते ईवी कारोबार से वापसी पर काम कर रही है. कंपनी अब ईवी कारों के निर्माण के लिए अपने चेन्‍नई प्‍लांट का इस्‍तेमाल करने की योजना बना रही है. गौरतलब है फोर्ड भारत से 2021 में अपना कारोबार समेटने की बात कर चुकी है.

आखिर कैसी कार को लॉन्‍च करने की है तैयारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने एक स्‍लीक, मॉडर्न, मिडसाइज, एसयूवी के पेटेंट के लिए आवेदन किया है. कंपनी hyundai की creta, Kia की Seltos, और मारुति सुजुकी की Grand Vitara जैसी कारों को बाजार में टक्‍कर देने की तैयारी कर रही है. हाल ही में हुई फाइलिंग से जानकारी मिली है कि कंपनी एंडिवर SUV को भी लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है  जो एवरेस्‍ट एंडिवर की सुविधा से लैस होगी. खबर ये भी है कि कंपनी चेन्‍नई प्‍लांट के लिए लोगों की भर्ती कर रही है. 

फोर्ड ने सुरक्षित किया ट्रेडमार्क 
कार बनाने वाली कंपनी फोर्ड ने ‘Mustang Mach-E’ के लिए ट्रेडमार्क को भी सुरक्षित कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी आने वाले दिनों में जिन कारों को टक्‍कर देने के मकसद से अपनी नई कार को उतार सकती है उनमें मर्सिडीज ईक्‍यूई, BMW iX, और Audi Q8  etron को टककर देने के मकसद से लॉन्‍च कर सकती है. इससे पहले फोर्ड JSW के साथ चेन्‍नई प्‍लांट को बेचने को लेकर बातचीत कर रही था. लेकिन बाद में उसे ये प्‍लान स्‍थगित करना पड़ा. वहीं अब JSW MG मोटर्स के साथ मिलकर कार बनाने जा रही है. 

जल्‍द क्‍लोज हो सकती है JSW-MG Motors की डील  

JSW-MG Motors की डील को लेकर कहा जा रहा है कि ये डील भी मार्च या अप्रैल में क्‍लोज हो सकती है. इस डील को लेकर दोनों कंपनियों के बीच बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है. JSW-MG Motor की ये डील भी भारत में ईवी के कारोबार को ध्‍यान में रखते हुए की गई है. जिस तरह से ईवी के कारोबार को बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है उसे देखते हुए ज्‍यादातर कंपनियां भारत में ईवी निर्माण को लेकर काम कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: हर भारतीय मोबाइल पर प्रतिदिन बिता रहा है इतने घंटे, ये है इंडियंस का सबसे पसंदीदा कंटेट
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.