होम / बिजनेस / अब ऐसे 1000 करोड़ जुटाने जा रही है ये कंपनी, 10 साल के लिए लाएगी बॉन्ड
अब ऐसे 1000 करोड़ जुटाने जा रही है ये कंपनी, 10 साल के लिए लाएगी बॉन्ड
बाजार से बॉन्ड के जरिए पैसा जुटाना किसी भी कंपनी के लिए आसान होता है, न तो इसमें ज्यादा औपचारिकताओं का सामना करना पड़़ता है और इसमें उन्हें पैसे को वापस करने के लिए तय समय भी मिल जाता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब एक ही दिन में आधे दर्जन से ज्यादा कंपनियों के बॉन्ड बाजार में लॉन्च हुए थे, अब एक बार फिर एक कंपनी बाजार से एक बड़ी रकम जुटाने आ रही है. क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी बाजार से 1000 करोड़ रुपये जुटाने के मकसद से अपना बॉन्ड लाने जा रही है. कंपनी का ये बॉन्ड 10 साल के लिए होगा. इस बॉन्ड को आईसीआरए और दूसरी एजेंसियों की ओर से ‘AAA’ की रैंकिंग मिली हुई है.
इस बॉन्ड के लिए आज होने जा रही है बिडिंग
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी के इस बॉन्ड के लिए आज बीडिंग होने जा रही है. इसके लिए बीडिंग बीएसई के इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर होगी. इस बॉन्ड के लिए पे इन डेट 12 अक्टूबर तय की गई है. पे इन डेट वो टर्म होता है जिसमें निवेशक बॉन्ड जारी करने वाली कंपनी को पैसे देता है. इससे पहले 9 अक्टूबर को दो कंपनियां बाजार से पैसा जुटा चुकी हैं. चैतन्य इंडिया फिन इंडिया क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड और मानबा फाइनेंस 9 अक्टूबर को बाजार से 75 करोड़ रुपये जुटा चुकी है. इसमें चैतन्य इंडिया ने 25 करोड़ और मानबा फाइनेंस ने 50 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
बॉन्ड में निवेश किस तरह से होता है?
बॉन्ड में निवेश इस तरह से होता है कि इसमें निवेशक जारी करने वाले को पैसे देता है. पैसे लेने वाला एक तय समय में उस पैसे को एक तय ब्याज के साथ वापस करता है. इसमें बॉन्ड जारी करने वाले की ओर से एक विश्वास दिया जाता है कि वो निवेशक के पैसे को सही जगह लगाएगा और उसे तय समय में अच्छा रिटर्न कमाकर देगा.
टैग्स