होम / बिजनेस / अब अमेरिका के इन शहरों के लिए ये विमान कंपनी देने जा रही है सीधी सेवा 

अब अमेरिका के इन शहरों के लिए ये विमान कंपनी देने जा रही है सीधी सेवा 

एयर इंडिया ने पिछले साल 470 विमानों का ऑर्डर दिया है तो इंडिगो ने 500 विमानों का ऑर्डर दिया है. माना जा रहा है आने वाला समय दोनों कंपनियों के लिए बड़ा होने जा रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका के अलग-अलग शहरों में रहने वाले लोगों को भारत आने के लिए या भारत से वापस जाने के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा अभी तक नहीं मिल पाती थी. इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब टाटा समूह की विमान सेवा एयर इंडिया अमेरिका के कई और शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है. मौजूदा समय में एयर इंडिया वॉशिंगटन, न्‍यूयॉर्क, नेवॉर्क और सैन फ्रांसिस्‍को के लिए उड़ान सेवा मुहैया करा रही है

किन शहरों के लिए मिलेगी सेवा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया अपनी नई उड़ानों को शीतकालीन कार्यक्रम के तहत शुरू करने जा रही है. इनमें सिएटल, लॉस एंजिलिस, और डलास के लिए भारत के अलग-अलग शहरों से सेवा शुरू करने जा रही है. सिएटल के लिए A 350 विमानों की सुविधा मिल सकती है. जबकि डलास और लॉस एंजिलिस के लिए B-777 विमानों की सेवा मिल सकती है. सिएटल की भारत से यात्रा 16 घंटे से ज्‍यादा की हो सकती है. 

एयर इंडिया ने लंदन के लिए भी बनाया है प्‍लॉन 
एयर इंडिया ने लंदन के कई शहरों के लिए भी प्‍लॉन बनाया है. यहां कंपनी B 777 विमानों का दिल्‍ली और मुंबई से संचालन शुरू करने की योजना बना रही है. लेकिन विमान सेवा इस कदम को तब उठाएगी जब उसे दो नए विमान मिल जाएंगे. मौजूदा समय में दिल्‍ली और मुंबई से B 787 विमानों के साथ कंपनी सेवा दे रही है. कंपनी अगले महीने बेंगलुरु से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान शुरू करने की योजना बना रही है. दरअसल किसी शहर के लिए नई सेवा को मुहैया कराना हमेशा ही कई तरह के कारकों पर निर्भर करता है. इसमें जो सबसे प्रमुख कारक है वो चालक और क्रू की मौजूदगी. 

एयर इंडिया ने दिया है 470 विमानों का ऑर्डर 
पिछले साल जून में टाटा ने 470 विमानों को खरीदने का ऑर्डर दिया था. कंपनी ने ये ऑर्डर एयरबस और बोइंग को दिया था. इस ऑर्डर के जरिए टाटा अपना रिवाइवल करना चाह रही है. यही नहीं एक ओर टाटा के 470 विमानों के साथ इंडिगो ने भी 500 विमानों को खरीदने की डील पूरी कर दी है. कंपनी को आने वाले सालों में ये विमान मिलने शुरू हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: अब EV कारोबार में उतरने की तैयारी कर रही है ये कंपनी, कभी भारत से जाने की कही थी बात
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

3 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

6 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

7 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

6 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

3 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

4 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

6 hours ago