होम / बिजनेस / अब विदेश में भी मिलेगा बाजरे की रोटी का स्वाद, कॉमर्स मंत्रालय ने बनाई बड़ी योजना
अब विदेश में भी मिलेगा बाजरे की रोटी का स्वाद, कॉमर्स मंत्रालय ने बनाई बड़ी योजना
जो अब विदेश में जाकर बस गए हैं उन्हें जल्द ही विदेश में भी बाजरे की रोटी खाने का स्वाद मिल पाएगा भारत सरकार के कॉमर्स मंत्रालय ने बाजरे के एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनाई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
भारत में रहने वाले कई लोग जो अब विदेश में जाकर बस गए हैं उन्हें जल्द ही विदेश में भी बाजरे की रोटी खाने का स्वाद मिल पाएगा भारत सरकार के कॉमर्स मंत्रालय ने बाजरे के एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए विशेष योजना बनाई है. सरकार की इस योजना के अनुसार आने वाले दिनों मे बाजरे के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक अलग से योजना बनाने जा रही है,जिसके जरिए बाजरे और उसके बने उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ाने का काम किया जाएगा. सरकार ने इसके लिए अलग से कार्यक्रम बनाया है.
क्यों बढ़ावा दे रही है सरकार
दरअसल यूएन ने 5 मार्च 2021 में साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में घोषित किया है. जिसके तहत योजना बनाई गई थी कि बाजरे को देश और विदेश में प्रसिद्ध बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा. इसी कड़ी में सरकार बाजरे को लेकर विशेष कार्यक्रम के जरिए प्रोत्साहन देने की योजना बनाई है.
मौजूदा समय में कितना होगा निर्यात
भारत सरकार के अनुसार वर्ष 2021-22 में भारत ने 3432 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया था. सरकार का प्रयास है कि वर्ष 2023 के अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने का जो निर्णय लिया है उसके तहत बाजरे के कारोबार को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया है. भारत सरकार की योजना है कि आने वाले वर्ष में बाजरे को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रयास किए जाएं.
बाजरा निर्यातकों को सरकार दे रही प्रोत्साहन
सरकार का प्रयास है कि वो इस वर्ष में देश में बाजरा निर्यातकों और इसके सेलर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ट्रेड एक्सपो और बॉयर सेलर मीट में प्रतिभाग करवाए. जिससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसकी सभी बारिकीयों को समझ सकें. सरकार की ये भी योजना है कि बाजरे की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग और पहचान दिलाई जा सके. सरकार ने विदेशों में मौजूद अपने राजनयिकों को भी उन देशों की पहचान करने को कहा है जहां इसकी खपत ज्यादा होती है. सरकार आने वाले दिनों में साउथ अफ्रीका, दुबई, जापान, साउथ कोरिया, इंडोनेशिया, सउदी अरब, बेल्जियम जैसे देशों में इसके बीटूबी मीट करने भी योजना बना रही है.
बाजरा किसानों को भी मिलेगा बढ़ावा
सरकार की योजना के जरिए देश में बाजरे की फसल से जुड़े किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है. अगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजरे की सप्लाई होती है तो ऐसे में आने वाले दिनों में इससे फसल के किसानों को अच्छी कीमत भी मिल सकती है.
टैग्स