होम / बिजनेस / किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप को लेकर अब इस समूह का नाम आया सामने, क्‍या हो पाएगी डील लॉक 

किशोर बियानी के फ्यूचर ग्रुप को लेकर अब इस समूह का नाम आया सामने, क्‍या हो पाएगी डील लॉक 

किशोर बियानी की इस इंसाल्‍वेंसी प्रक्रिया में उनकी कंपनी पर रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी भी दिलचस्‍पी दिखा चुके हैं. लेकिन अब खबर में जिंदल समूह का नाम सामने आ रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किशोर बियानी के फ्यूचर समूह को लेकर अब तक भले ही कई बिजनेस हाउसेस का नाम उसके खरीददार के तौर पर सामने आता रहा हो, लेकिन अब जिंदल समूह का नाम प्रमुख तौर पर उभर कर आ रहा है.  खबर ये सामने आ रही है कि इनसॉल्‍वेंसी को लेकर सभी कर्जदाताओं को केवल जिंदल समूह की योजना को पेश किया गया है. इसकी आखिरी तारीख 10 नवंबर थी. 

क्‍या है ये नया डेवलपमेंट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसी जिंदल समूह के पार्ट जिंदल इंडिया फ्यूचर ग्रुप के लिए एकमात्र बोलीकर्ता के रूप में सामने आया है. जिंदल इंडिया ही वो कंपनी बनकर सामने आई है, जिसका नाम फ्यूचर ग्रुप के सभी कर्जदाताओं को सौंपा गया है. अब सभी कर्जदाता जिंदल समूह की योजना का अध्‍ययन करेंगे और उसके बाद वो अपनी राय इस पर बताएंगे. फ्यूचर ग्रुप के लिए इससे पहले मुकेश अंबानी का रिलायंस समूह भी बोली लगा चुका है. लेकिन इसके लिए उसने 30 अक्‍टूबर तक का समय मांगा था. 

योजना पेश करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर थी. 
फ्यूचर ग्रुप के खिलाफ चल रही है इंसाल्‍वेंसी प्रक्रिया के लिए समाधान पेश करने की आखिरी तारीख 10 नवंबर थी. इसके लिए नाम तो कई लोगों ने दिए थे लेकिन आखिरी नाम जिंदल समूह का ही सामने आया था. ग्रुप के खिलाफ कर्ज की किश्‍त न भर पाने के कारण उसके कर्जदाताओं के द्वारा इंसाल्‍वेंसी की प्रक्रिया शुरू की गई है. किशोर बियानी के इस समूह ने बांड के रूप में कर्ज लिया हुआ है. इसी कर्ज को लेकर कई कर्जदाताओं की ओर से इस प्रक्रिया को शुरू किया गया है. 

फ्यूचर ग्रुप की कितनी है देनदारी? 
फ्यूचर ग्रुप पर उसके कर्जदाताओं का 12665 करोड़ रुपये का बकाया है. कर्जदाताओं में सबसे ज्‍यादा कर्ज सेटबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज का है. इसका सबसे ज्‍यादा 3344 करोड़ रुपये बकाया है. इसके बाद एक्सिस ट्रस्‍टी सर्विसेज का 1341 करोड़ रुपये और विस्‍ट्रा आईटीसीएल का 210 करोड़ रुपये का बकाया है. इस साल जुलाई में फ्यूचर ग्रुप ने स्‍टॉक एक्‍सचेंज को ये जानकारी दी थी कि उसकी समाधान प्रक्रिया के लिए रिलायंस और कपड़ा कारोबारी डोनियर इंडस्‍ट्रीज के स्‍वामित्‍व वाली जीबीटीएल ने दिलचस्‍पी दिखाई है. इससे पहले 27 फरवरी को अदालत ने फ्यूचर ग्रुप की इंसाल्‍वेंसी की प्रक्रिया को स्‍वीकार कर लिया था और समाधान योजना के लिए किसी कंपनी का नाम देने को कहा था. इसके बाद जून में कंपनी की ओर से अपनी सभी  संपत्तियों के लिए इंटरेस्‍ट इनवाइट किया गया था, जिसमें कई कंपनियों ने दिलचस्‍पी तो दिखाई लेकिन अब जिंदल समूह का नाम ही अंतिम तौर पर उभर कर सामने आ रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

11 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

11 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

12 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

14 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें