होम / बिजनेस / अब प्‍याज के बढ़ते दामों को लेकर सरकार ने उठाया कदम जारी होगा बफर स्‍टॉक 

अब प्‍याज के बढ़ते दामों को लेकर सरकार ने उठाया कदम जारी होगा बफर स्‍टॉक 

गेहूं चावल के बाद सरकार ने प्‍याज का भी बफर स्‍टॉक जारी करने का निर्णय लिया है. सरकार ने ये कदम प्‍याज की बढ़ती कीमतों के बीच उठाया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में खाने पीने की चीजों की बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. पहले जहां टमाटर के दामों में इजाफा हुआ तो वहीं अब प्‍याज के दामों में इजाफा होना शुरू हो गया है. लेकिन इस बार सरकार ने इसे देखते हुए पहले ही इंतजाम शुरू कर दिया है. प्‍याज की कमी को देखते हुए इसका 3 लाख टन का बफर स्‍टॉक जारी करने का निर्णय लिया है. सरकार ने ये कदम ऐसे मौके पर उठाया है जब बाजार में प्‍याज 50 से 60 रुपये किलो बिकना शुरू हो गया है. 

कंज्‍यूमर अफेयर मिनिस्‍ट्री ने क्‍या कहा 
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए कंज्‍यूमर अफेयर मिनिस्‍ट्री की ओर से कहा गया है कि वो स्‍टॉक को उन राज्‍यों में जारी करेगी जहां दामों में इजाफा हो रहा है. इस प्‍याज की बिक्री ई-ऑक्‍शन के जरिए की जाएगी और साथ ही ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म का भी विकल्‍प तलाशा जा रहा है. मंत्रालय की ओर से ये भी कहा गया है कि ग्राहकों को सस्ती कीमतों पर प्याज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कीमतों और उपलब्धता स्थितियों को साथ में रखकर देखा जा रहा है. सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्यों को उनके उपभोक्ता सहकारी समितियों और निगमों के खुदरा दुकानों के माध्यम से बिक्री के लिए रियायती दरों पर पेशकश करने का भी निर्णय लिया गया.

बाजार में कहां पहुंच चुकी हैं प्‍याज की कीमतें 
अगर प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर नजर डालें तो वो 7 अगस्‍त को 1200 रुपये प्रति क्विंटल से 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंची है. वहीं 9 अगस्‍त को प्‍याज की ये कीमतें 2500 रुपये तक जा पहुंची हैं. इसी कीमत के कारण प्‍याज की कीमतें बाजार में 30 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची हैं जो अगले महीने तक 60-70 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचा है. सरकार की ओर से कहा गया है कि अभी 3 लाख क्विंटल को खरीदा गया है अगर जरूरत हुई तो और खरीदा जाएगा. वहीं सरकार ने कहा है कि 1.5 लाख टन की खरीद नेफेड और NCCF की ओर से की गई है. ये खरीद जून और जुलाई में हुई थी.

सितंबर से बाजार पर दिखेगा असर 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसिल मार्केट एनॉलिस्‍ट की मानें तो बाजार में इस महंगाई का असर सितंबर से देखने को मिलेगा. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि सितंबर में प्‍याज की कीमत 60 रुपये से 70 रुपये तक पहुंच सकती है. हमारे देश में तीन सीजन में फसल पैदा होती है. इनमें खरीफ, लेट खरीफ, और रबी की फसल शामिल है. इसमें सबसे बड़ा शेयर रबी की फसल का है जब कोई हमारी जरूरत का 70 प्रतिशत से अधिक प्‍याज खरीदा जाता है. लेकिन इस बार बारिश के कारण खरीफ की 13 प्रतिशत से ज्‍यादा फसल बर्बाद हो गई.

कौन है ये यंग खिलाड़ी जिसने खरीदी है 1 करोड़ की मर्सिडीज?  


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 hour ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

3 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

6 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

3 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

1 hour ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

6 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

3 hours ago