होम / बिजनेस / अब सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री ने जारी किए नए नियम, क्‍या कम हो पाएगी यात्रियों की परेशानी?

अब सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री ने जारी किए नए नियम, क्‍या कम हो पाएगी यात्रियों की परेशानी?

अब जहां देश के 6 एयरपोर्ट दिन में तीन बार रिपोर्ट देंगे वहीं एयरपोर्ट पर सीआईएसफ की तैनाती को भी बढ़ाया जाएगा. एयरपोर्ट पर वॉर रूम भी बनाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों से फैली अव्‍यस्‍तता और इंडिगो में हुई मारपीट की घटना के बाद जहां कल डीजीसीए ने कुछ निर्देश जारी किए थे वहीं आज केन्‍द्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भी कई नियमों की जानकारी दी है. आज जो कुछ नियम बनाए गए हैं सभी मेट्रो एयरपोर्ट से दिन में तीन बार रिपोर्टिंग मांगी तो वहीं एयरपोर्ट पर सीआईएसफ की अतिरिक्‍त तैनाती से लेकर 24 घंटे वॉर बनाकर यात्रियों की सुविधा का ध्‍यान रखने जैसे अहम उपाय शामिल हैं.

ट्वीट में क्‍या बोले मंत्री?  
केन्‍द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि डीजीसीए इन एसओपी के अलावा, हमने सभी 6 मेट्रो हवाई अड्डों से प्रतिदिन तीन बार घटना की रिपोर्टिंग मांगी है. 
2. DGCAIndia की ओर से जारी किए गए निर्देशों, एसओपी और सीएआर की निगरानी की जाएगी और नियमित रूप से रिपोर्ट की जाएगी.
 3. यात्री असुविधा के संबंध में किसी भी मुद्दे का तुरंत समाधान करने के लिए 6 मेट्रो हवाई अड्डों पर हवाई अड्डों और एयरलाइन ऑपरेटरों द्वारा 'वॉर रूम' स्थापित किए जाएंगे.
4. चौबीसों घंटे पर्याप्त सीआईएसएफ जनशक्ति की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.
5. दिल्ली हवाई अड्डे पर RWY (Runway) 29L पर CAT III चालू कर दिया गया है.
6. री-कार्पेटिंग के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर CAT III के रूप में RWY 10/28 का परिचालन भी किया जाएगा. 

सिंधिया ने यात्रियों से किया अनुरोध
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने सभी यात्रियों से कहा कि मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन अवधि के दौरान हमारा साथ दें. सभी हितधारक यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं. इसके बीच अनियंत्रित व्यवहार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इनसे मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा. मैं सभी को आश्वस्त करना चाहूंगा कि सभी हितधारक कोहरे से संबंधित प्रभाव को कम करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं. 

DGCA ने जारी की थी SOP
डीजीसीए ने सोमवार को एसओपी जारी कर सभी संबंधित  एयरलाइनों को उड़ान में देरी और रद्दीकरण के संबंध में उनका अनुपालन करने का निर्देश दिया था.  एसओपी के अनुसार, एयरलाइंस को अपनी उड़ानों में देरी के बारे में एयरलाइन की संबंधित वेबसाइट पर सटीक वास्तविक समय की जानकारी प्रकाशित करने और प्रभावित यात्रियों को एसएमएस, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से अग्रिम जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता होगी. इंडिगो के विमान में कल एक यात्री के द्वारा पायलट पर हाथ उठाए जाने के बाद सरकार ज्‍यादा एक्टिव हो गई है और सभी संस्‍थाएं एक्टिवली काम कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Indigo पायलट-यात्री विवाद पर न इधर की न उधर की…. मंत्री जी ने कह दी खरी-खरी बात
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago