होम / बिजनेस / जल्‍द ही भारत के UPI से भर पाएंगे अमेरिका के रेस्‍टोरेंट का बिल, सरकार ने किया बड़ा समझौता

जल्‍द ही भारत के UPI से भर पाएंगे अमेरिका के रेस्‍टोरेंट का बिल, सरकार ने किया बड़ा समझौता

यूपीआई के इस ट्रांसफॉरमेशन से सिर्फ अंतराष्‍ट्रीय कारोबार में ही इजाफा नहीं होगा बल्कि ग्राहक और व्‍यापारी के बीच भी अच्‍छा लेन देन हो पाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार देश के यूपीआई को दुनिया में पहुंचाने की पूरी तैयारी कर चुकी है. सरकार की संस्‍था NIPL (international payment limited ) ने भारतीयों तक इस सुविधा को पहुंचाने के लिए Google India Digital Services के साथ हाथ मिलाया है. दोनों कंपनियों के बीच एक एमओयू हुआ है जिसके तहत गूगल यूपीआई पेमेंट को देश के बाहर दुनिया में विस्‍तार देने में मदद करेगा. 

इस MOU के हैं तीन बड़े मकसद 
Google के साथ इस MOU को करने के पीछे तीन बड़े मकसद हैं. पहला मकसद ये है कि इससे भारत की पेमेंट फैसिलिटी यूपीआई को पूरी दुनिया में विस्‍तार दिया जाए, जिससे भारतीय दुनिया के दूसरे शहरों में भी इस इवेंट को कवर कर सकें. दूसरा इसका सबसे बड़ा मकसद ये है कि इससे देश के बाहर भी यूपीआई जैसी पेमेंट फैसिलिटी का विस्‍तार हो पाएगा. तीसरा इसका फायदा ये है कई देशों में यात्रा करने वाले लोगों को सीमलैस ट्राजैक्‍शन की सुविधा मिल पाए. 

UPI को मिलेगी वैश्विक मान्‍यता 
सरकार के इस प्रयास से यूपीआई को वैश्विक तौर पर मान्‍यता मिलेगी. विदेशी बिजनेस सिस्‍टम में भारतीय आसानी से पेमेंट कर पाएंगे. इस प्रयास से भारतीयों की विदेशों में पेमेंट के लिए कार्ड/ फॉरेक्‍स की अनिवार्यता भी खत्‍म हो जाएगी.  भारतीय अब Google Pay से भी आसानी से दुनियाभर में पेमेंट कर पाएंगे. यही नहीं भारत से चलने वाले पेमेंट एप भी पूरी दुनिया में काम कर पाएंगे. 

क्‍या बोली गूगल पे इंडिया की निदेशक?  
Google Pay India की साझेदारी निदेशक दीक्षा कौशल ने इस साझेदारी को लेकर कहा कि इस कदम से पेमेंट सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक हो पाएगी. उन्‍होंने कहा कि ये हमारे लिए बेहद खुशी की बात है कि हम यूपीआई को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ा रहे हैं. दीक्षा कौशल ने ये भी कहा कि Google Pay रेग्‍यूलेटर के मार्गदर्शन में NPCI के साथ मिलकर इस प्रयास को आगे बढ़ाने में गौरवांवित महसूस कर रहा है. इस तरह का प्रयास अर्थव्‍यवस्‍थाओं से लेकर जनसंख्‍या और दूसरे कई तरह के एफर्ट को लेकर अपना असर पैदा करती हैं. 

क्‍या बोली NPCI की CEO? 
NPCI की सीईओ रितेश शुक्‍ला ने इस पार्टनरशिप को लेकर उत्‍साह जताते हुए कहा कि इससे केवल भारतीय यात्रियों के लिए ट्रांजैक्‍शन सिम्‍प्‍लीफाई नहीं होगी बल्कि उनके दुनिया में किए जाने वाले पेमेंट को लेकर जानकारी में भी इजाफा करेगा. यूपीआई का ट्रांसफॉरमेशन अंतराष्‍ट्रीय व्‍यापार में भी इजाफा करेगा और ग्राहक से लेकर व्‍यापारी के बीच होने वाले लेन देन को और आसान बनाएगा. 

ये भी पढ़ें: Pepsico India ने लिया बड़ा फैसला, कंपनी के CEO के लिए चुना ये नाम !
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

17 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

13 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

17 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

16 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

17 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

17 hours ago