✕

होम / बिजनेस / अब सिंगापुर एयरपोर्ट नहीं रहा सबसे नंबर वन, इस देश ने मारी बाजी, दुरूस्‍त कर लीजिए अपना GK

अब सिंगापुर एयरपोर्ट नहीं रहा सबसे नंबर वन, इस देश ने मारी बाजी, दुरूस्‍त कर लीजिए अपना GK

एयरपोर्ट की सूची में भारत में 6 एयरपोर्ट ऐसे हैं जो टॉप 100 में आए हैं इनमें गोवा पहली बार शामिल हुआ है जबकि मुंबई की रैंकिंग में गिरावट आई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कई सालों से टॉप में रहने वाला सिंगापुर एयरपोर्ट अब पहले नंबर पर नहीं है. सिंगापुर से टॉप एयरपोर्ट की पोजीशन जिस एयरपोर्ट ने छीनी है उसका नाम है कतर का हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट दोहा. दुनिया भर के एयरपोर्ट को उनकी क्‍वॉलिटी के आधार पर पुरस्‍कार देने वाली संस्‍था स्‍कॉईट्रैक्‍स वर्ल्‍ड एयरपोर्ट अवॉर्डस ने इस बार दुनिया के टॉप एयरपोर्ट का अवॉर्ड दोहा एयरपोर्ट को दिया है. सिंगापुर इस सूची में दूसरे नंबर पर जा पहुंचा है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस सूची की टॉप फाइव से लेकर टॉप 20 तक में भारत का कोई भी एयरपोर्ट नहीं है. 

आखिर क्‍या है कतर एयरपोर्ट में खास? 
एयरपोर्ट पुरस्‍कारों के ऑस्‍कर कहे जाने वाले स्‍कॉईट्रैक्‍स वर्ल्‍ड एयरपोर्ट अवॉर्डस की सबसे खास बात ये है कि ये जिस किसी भी देश को मिलते हैं उनके लिए एक उपलब्धि के समान होता है. ये एयरपोर्ट 6 लाख वर्ग मीटर में फैला हुआ है. अगर फुटबॉल के मैदानों से इसकी तुलना करें तो 75 मैदानों के बराबर इसकी लंबाई चौड़ाई है. पिछले साल दूसरे नंबर पर रहने के बाद इस साल ये एयरपोर्ट सिंगापुर से पहले नंबर का ताज छीनने के बाद पहले नंबर पर आ गया है. इन पुरस्‍कारों में सबसे लग्‍जरी एयरपोर्ट का खिताब भी दिया जाता है जिसमें भी इसी एयरपोर्ट ने बाजी मारी है. 

ये भी पढ़ें: क्‍या आप भी करते हैं Paytm का इस्‍तेमाल, जल्‍दी कर लीजिए ये काम, वरना होगी परेशानी

आखिर कौन से हैं टॉप फाइव एयरपोर्ट 
स्‍कॉईट्रैक्‍स वर्ल्‍ड एयरपोर्ट अवॉर्डस की सूची को देखें तो उसके अनुसार हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट दोहा पहले नंबर पर जबकि सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट दूसरे नंबर पर, सियोल एयरपोर्ट तीसरे नंबर पर रहे हैं. टोक्‍यो का हनेडा एयरपोर्ट चौथे नंबर पर, टोक्‍यो का नारिता एयरपोर्ट पांचवे नंबर पर रहा है. 

भारत के एयरपोर्ट की क्‍या है स्थिति? 
स्‍कॉईट्रैक्‍स वर्ल्‍ड एयरपोर्ट अवॉर्डस में टॉप 100 की सूची देखें तो उसमें भारत के 6 एयरपोर्ट शामिल हैं. इनमें दिल्‍ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 36 वें नंबर पर है, जबकि पिछले साल भी ये एयरपोर्ट इसी नंबर पर था. इसी तरह से  बेंगलुरु 59वें नंबर पर जबकि 2023 में इसकी स्थिति 69 वें नंबर पर थी, हैदराबाद इस साल 61 वें नंबर पर है जबकि 2023 में ये 65वें नंबर पर था, गोवा का मनोहर पार्रिकर एयरपोर्ट पहली बार इस सूची में टॉप 100 में शामिल हुआ है. वहीं मुंबई एयरपोर्ट की रैंकिंग में गिरावट आई है. ये एयरपोर्ट 95वें नंबर पर है जबकि 2023 में ये 84 नंबर पर था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

2 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

2 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

3 hours ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

4 hours ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें