✕

होम / बिजनेस / अब शेयर मार्केट में इस तारीख से होने लगेगा सेम डे सेटलमेंट, इन कंपनियों को मिलेगा फायदा 

अब शेयर मार्केट में इस तारीख से होने लगेगा सेम डे सेटलमेंट, इन कंपनियों को मिलेगा फायदा 

सेबी ने इस योजना को तीन चरणों में लागू करने की योजना बनाई है. सबसे पहले इसका फायदा 200 कंपनियों को मिलेगा. उसके बाद 200 और फिर 100 कंप‍नियों को शामिल किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में खरीद फरोख्‍त के बाद पैसे के ट्रांजैक्‍शन में लगने वाला समय अब 28 मार्च से खत्‍म हो जाएगा. सेबी ने शेयरों के लिए T+0 सेटलमेंट सिस्‍टम को लॉन्‍च करने की तारीख बता दी है. एक कार्यक्रम में इसके बारे में जानकारी देते हुए सेबी प्रमुख माधुरी पुरी बुच ने कहा कि इससे तुरंत सेटलमेंट की सुविधा मिलेगी. अभी तक तुरंत सेटलमेंट नहीं हो पाता है. 

क्‍या बोलीं सेबी प्रमुख? 
सेबी प्रमुख माधुरी पुरी बुच ने एसोसिएशन ऑफ म्‍यूचुअल फंड इन इंडिया के कार्यक्रम के मौके पर ये जानकारी देते हुए कहा कि ये सुविधा 28 मार्च से शुरू हो जाएगी. बुच ने पिछले साल भी इसकी जानकारी साझा की थी कि मार्च 2024 से इस व्‍यवस्‍था को लागू कर दिया जाएगा. अगर ऐसा हो जाता है तो भारत ऐसा दूसरा देश बन जाएगा जो इस तरह की व्‍यवस्‍था को लागू करेगा. इस व्‍यवस्‍था में सेम डे सेटलमेंट की व्‍यवस्‍था है. इस तरह की व्‍यवस्‍था को लागू करने में चीन नंबर वन पर है. कई  बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में ये सेटलमेंट 2 दिन में भी होता है. 

पिछले साल सेबी ने बताई थी इसे लागू करने की व्‍यवस्‍था 
सेबी की ओर से पिछले साल कहा गया था कि इस व्‍यवस्‍था को कई चरणों में लागू करेगा. पहले चरण में 1.30 बजे तक हुए ट्रेड के लिए T+0 सेटलमेंट सिस्‍टम लागू किया जाएगा जबकि अगर ट्रांजैक्‍शन फंड और सिक्‍योरिटी की है तो वो शाम को 4.30 बजे तक होगा. जबकि दूसरे चरण में फंड और सिक्‍योरिटीज दोनों का सेटलमेंट भी इंस्‍टैंट किया जाएगा. इसमें ट्रेडिंग 3.30 बजे तक हो पाएगी. जैसे ही दूसरा चरण लागू होगा वैसे ही पहला चरण बंद हो जाएगा. 

पहले चरण में शामिल होंगी ये कंपनियां 
इस तुरंत सेटलमेंट योजना को लागू करने के लिए जिन कंपनियों का चयन किया गया है उनमें मार्केट कैप के अनुसार देश की टॉप 500 कंपनियां शामिल हैं. इन कंपनियों को भी तीन चरणों में इस सिस्‍टम में एंट्री मिलेगी. सबसे पहले 200 उन कंपनियों को जोड़ा जाएगा जो कम मार्केट कैप वाली होगी. उसके बाद 200 कंपनियों को और फिर 100 कंपनियों को इससे जोड़ा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: देश में ऐसे पैदा होने जा रही हैं 10 लाख नौकरियां, होगा 100 अरब डॉलर का निवेश
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.