होम / बिजनेस / अब RBI ने Paytm के इस आवेदन की जांच का इसे सौंपा जिम्मा, यूजर्स को दी सलाह
अब RBI ने Paytm के इस आवेदन की जांच का इसे सौंपा जिम्मा, यूजर्स को दी सलाह
RBI ने सभी यूजर्स को सलाह दी है कि वो अपने वॉलेट, फास्टैग से जुड़े बैंकों को 15 मार्च से पहले बदल लें.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
RBI ने जब से Paytm पर एक्शन लिया है तब कंपनी का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब आरबीआई ने वन 97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड के यूपीआई चैनल के लिए थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर बनने के अनुरोध की जांच करने को कहा है. दरअसल ये आवेदन इसलिए किया गया है जिससे पेटीएम का यूपीआई ऑपरेशन स्मूदली आगे भी चलता रहे, क्योंकि पेटीएम ने अपना नोडल एकाउंट पेटीएम पेमेंट बैंक की जगह अब एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर लिया है. ऐसे में स्मूद ऑपरेशन के लिए पेटीएम को इसकी जरूरत है.
RBI ने कही है ये अहम बात
RBI ने इस मामले में एनपीसीआई को सलाह देते हुए कहा है कि वन 97 कम्यूनिकेशन को TPAP स्टेटस देने से पहले ये तय करे कि @Paytm हैंडल से जुड़े यूजर पेटीएम पेमेंट बैंक से दूसरी जगह आसानी से ट्रांसफर हो जाएं. आरबीआई ने ये भी कहा है कि जब तक बाकी सभी यूजर नए सिस्टम पर ट्रांसफर नहीं हो जाते हैं तब तक TPAP पर किसी भी नए यूजर को एड नहीं किया जाएगा. आरबीआई इस बात को आश्वस्त करना चाहता है कि यूजर को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. RBI ने NPCI को 4-5 बैंकों को पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर सर्टिफाई करने को भी कहा है. साथ ही इस बात का ध्यान रखने को भी कहा है कि ये वो बैंक हों जो हाई वॉल्यूम वाले यूपीआई पेमेंट को हैंडल करते हों.
पेटीएम मर्चेंट की परेशानी के लिए उठा सकता है ये कदम
आरबीआई ने पेटीएम से जुड़े मर्चेंट की सुविधा के लिए वो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बैंक के साथ सेटलमेंट एकाउंट खोलकर मर्चेंट्स का सेटलमेंट कर सकता है. RBI ने पेटीएम के उन ग्राहकों को सलाह दी है जो उसके साथ अपना वॉलेट चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो अपने वॉलेट को दूसरे बैंकों के साथ ट्रांसफर करें. आरबीआई ने ये भी कहा कि जिनके पास पेटीएम का FASTAG और NCMC कार्ड है वो 15 मार्च से पहले दूसरे बैंक का विकल्प तलाश लें. आरबीआई इससे पहले विस्तार से एसओपी जारी कर चुका है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ इतने दिन में मिल जाएगा बिजली का नया कनेक्शन, सरकार ने EV चार्जिंग का भी किया इंतजाम
टैग्स