होम / बिजनेस / अब बच्‍चों के लिए भी लॉन्‍च हुआ मोबाइल, जानते हैं वाॅच मोबाइल की कितनी है कीमत 

अब बच्‍चों के लिए भी लॉन्‍च हुआ मोबाइल, जानते हैं वाॅच मोबाइल की कितनी है कीमत 

इमू ने इसे भारत के बाजार में उतारने के लिए एक रिटेल चेन के साथ हाथ मिलाया है. इस चेन के बाजार में 800 स्‍टोर हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बच्‍चों की हमेशा से ही अपने माता-पिता से ये डिमांड रहती है कि वो उन्‍हें कोई फोन दिला दें. लेकिन माता-पिता फोन के दुष्‍प्रभाव को देखते हुए बच्‍चों को वो नहीं दिलाते हैं. लेकिन अब लिमिटेड फीचर वाला एक वॉच फोन इमू नाम की कंपनी भारत के बाजार में लेकर आ चुकी है. भारत के बाजार में उतरने के लिए इसने संगीता मोबाल्‍स से हाथ मिलाया है. संगीता मोबाइल की भारत के बाजार में बड़ी मौजूदगी है और इनके 500 से ज्‍यादा रिटेल स्‍टोर हैं. 

आखिर कैसा है ये बच्‍चों का मोबाइल? 
OPPO, VIVO और वन प्‍लस ब्रैंड की सहयोगी कंपनी इमू बाजार में बच्‍चों के लिए वॉच फोन लेकर आई है. इस वॉच में जहां बच्‍चों को बेहतर फीचर मिल जाते हैं वहीं दूसरी ओर माता पिता की अपने बच्‍चों से दूर रहते हुए उनके बारे में होने वाली चिंता का भी निदान हो जाता है. ये वॉच कॉल अटेंड कर सकती है, जैसा कि बाकी वॉच करती हैं. ये वॉच दो मॉडलों में आती है जिसमें पहला Z1 और दूसरा Z6 है. Z1 की कीमत 9990 रुपये है जबकि Z6 की कीमत 20966 रुपये है. Z6 में Flip संरचना दी गई है जबकि Z1 सामान्‍य रूप से प्रभावशाली है. दोनों डिवाइस वाटर रेसिस्‍टेंस सुविधा के साथ आते हैं. 

कंपनी ने संगीता मोबाइल्‍स से मिलाया है हाथ 
इमू ने अपनी इस वॉच को बाजार में उतारने के लिए संगीता मोबाइल्‍स से हाथ मिलाया है. संगीता मोबाइल्‍स के मौजूदा समय में 800 स्‍टोर हैं. कंपनी इसे अपने ग्राहक को जल्‍द से जल्‍द डिलीवर करने की बात कर रही है. इस डिवाइस को संगीता मोबाइल्‍स के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है. इमू ने इस वॉच में कई तरह के फीचर दिए हैं जो बच्‍चों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. कंपनी का कहना है कि उसने वाच का एक लंबे समय तक परीक्षण किया है जिससे वॉच पूरी तरह सुरक्षित है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

15 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

15 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

12 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

11 hours ago