होम / बिजनेस / अब Import नहीं हो पाएगा घटिया स्‍तर का इलेक्‍ट्रानिक सामान, सरकार ने लागू किया ये नियम 

अब Import नहीं हो पाएगा घटिया स्‍तर का इलेक्‍ट्रानिक सामान, सरकार ने लागू किया ये नियम 

सरकार इससे पहले कई अन्‍य तरह के सामान के लिए सफलतापूर्वक क्‍यूसीओ लेकर आ चुकी है. लेकिन इस तरह के सामान को लाने से आम आदमी और फायदा हो सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 भारत के बाजार में बिना क्‍वॉलिटी वाले प्रोडक्‍ट की सप्‍लाई करने वाली कंपनियों को सबक सिखाते हुए सरकार ने नए नियम जारी कर दिए हैं. सरकार के इस नए नियम के अनुसार आईएसआई मार्क वाले स्विच, सॉकेट और केबल जैसे उपकरण ही बेचे जा सकते हैं. सरकार ने आयात किए जाने वाले सामानों की गुणवत्‍ता को लेकर निर्देश दिए हैं, जिससे विदेशों से लो क्‍वॉलिटी प्रोडक्‍ट भारत ना आ सके. 

क्‍या जारी हुए हैं नए नियम? 
मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत काम करने वाले डीपीआईआईटी (डिपॉर्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्‍ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) की ओर से जारी किए गए इस आदेश के अनुसार ये नियम पब्लिश होने के 6 महीने बाद लागू होंगे. इन नियमों में कहा गया है कि यह आदेश घरेलू स्‍तर पर निर्मित सामान के लिए लागू नहीं होगा. सरकार ने छोटे और मध्‍यम वर्गीय कारोबारियों को नुकसान न हो इसके लिए भी प्रावधान किए हैं. उन्‍हें इसका पालन करने के लिए नौ महीने का अतिरिक्‍त समय दिया गया है. सबसे छोटे स्‍तर पर काम करने वाले उद्योगों को इसके अनुपालन के लिए 12 महीने का समय दिया जाएगा. 

कानून का पालन नहीं करने पर होगी सजा 
सरकार चाहती है कि देश में उत्‍पादित होने वाला सामान हो या बाहर से आने वाला सामान हो सभी बेस्‍ट क्‍वॉलिटी के हों. सरकार के इस नियम का पालन न करने वालों को 2 साल की सजा देने का प्रावधान भी किया गया है. पहली बार उल्‍लंघन करने वालों के लिए 2 साल का प्रावधान किया गया है, जबकि बार-बार करने वालों के लिए और सख्‍त सजा का प्रावधान किया गया है. 

इस क्‍यूसीओ से होगा ये फायदा 
इस क्‍यूसीओ से कई तरह का फायदा होने की उम्‍मीद है. इससे जहां भारत के बाजार में सब स्‍टैंडर्ड चीजों को खपाने वालों पर नकेल लग पाएगी वहीं दूसरी ओर बेहतरीन क्‍वॉलिटी का सामान आम आदमी को मिल पाएगा. सरकार इससे पहले इंडस्‍ट्री के कई प्रोडक्‍ट के लिए क्‍यूसीओ लेकर आ चुकी है. इसमें लेदर, कुकवेयर तथा बर्तन, आग बुझाने वाले यंत्र, बिजली के छत पंखे और घरेलू गैस स्‍टोव सहित कई वस्‍तुओं के लिए ऐसे आदेश जारी किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें : IIT में पहले दौर के खराब प्‍लेसमेंट के बाद अब सेकेंड राउंड में ये हो रही है तैयारी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago