होम / बिजनेस / अब जुकरबर्ग के इस प्रोजेक्‍ट में होने जा रहा है Layoff,  इतने कर्मचारी होंगे बाहर 

अब जुकरबर्ग के इस प्रोजेक्‍ट में होने जा रहा है Layoff,  इतने कर्मचारी होंगे बाहर 

कंपनी इस बार अपने वर्चुअल रिएलिटी सेगमेंट Fast में ये छंटनी करने जा रही है. माना जा रहा है कि इसकी घोषणा जल्‍द ही हो सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Whatsapp और Instagram की पेरेंट कंपनी Meta में एक बार फिर कर्मचारियों की कटौती होने जा रही है. Meta इस बार अपने वर्चुअल सेक्‍शन में कटौती करने जा रहा है. ये सेक्‍शन कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का एक महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट है. इस सेक्‍शन में ले ऑफ के बाद माना जा रहा है कि वो अपने अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म के लिए जो वर्चुअल प्रोडक्‍ट बनाता है वो प्रभावित हो सकता है. 

अभी नहीं हुई है छंटनी
जिन मीडिया रिपोर्ट के हवाले ये खबर आई है उनका कहना है कि अभी कंपनी ने छंटनी नहीं की है. रिपोर्ट कहती है कि प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी जल्‍द ही मिल सकती है. हालांकि मेटा की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ये कटौती फेसबुक एजाइल सिलिकॉन टीम में होने जा रही है. कंपनी की इस यूनिट को FAST के नाम से भी जाना जाता है. 

क्‍या करती है FAST? 
कंपनी ने इस यूनिट को इसलिए बनाया है जिससे आने वाले समय में रियलिटी या वर्चुअल प्रोडक्‍ट को अपने उपभोक्‍ताओं तक पहुंचा सके. इसे मेटावर्स के रूप में जाना जाता है. इस यूनिट के जरिए कंपनी वर्चुअल ग्‍लासेस का निर्माण करना चाहती है. इसके जरिए कंपनी का मानना है कि वो आने वाले समय में बातचीत के तरीके में बड़ा बदलाव ला सकती है. इस यूनिट में मौजूदा समय में 600 कर्मचारी शामिल हैं. दरअसल कंपनी अपने प्रोडक्‍ट की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए कस्‍टम चिप का विकास कर रही है, ये चिप उन्‍हें तेजी से बढ़ते एआर/वीआर बाजार में सबसे अलग खड़ा कर देगा. हालांकि मेटा को आंतरिक रूप से प्रतिस्‍पर्धी चिप्‍स के निर्माण में चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिसके कारण उसे क्‍वॉलकॉम की मदद लेनी पड़ी. 

इस साल की शुरुआत में कंपनी ने कर दिया था ऐलान 
वर्ष 2023 की शुरुआत में ही कंपनी ने ऐलान कर दिया था कि मार्च से लेकर आने वाले महीने में छंटनी का दौर जारी रह सकता है. कंपनी ने साल की शुरुआत में ही इस यूनिट के लिए नए चीफ को नियुक्‍त किया था तब से ही इस बदलाव की उम्‍मीद की जा रही थी. कंपनी ने नवंबर में 11000 लोगों को निकालने की घोषणा की थी, उसके बाद मार्च में 10 हजार लोगों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया गया था. इस छंटनी के बाद कंपनी में कर्मचारियों की संख्‍या लगभग 66 हजार हो जाएगी. मेटा से पहले अल्‍फाबेट, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां भी लोगों को निकाल चुकी हैं.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्रिप्टोकरेंसी पर RBI की सख्ती बरकरार, टैक्स चोरी के बढ़ते खतरे पर आयकर विभाग की चेतावनी

दस्तावेजों के अनुसार, RBI ने एक बार फिर अपनी पुरानी राय दोहराई है कि बैंकों और अन्य विनियमित वित्तीय संस्थानों को क्रिप्टोकरेंसी या निजी तौर पर जारी किए गए स्टेबलकॉइन्स को रखने, उनमें निवेश करने या किसी भी तरह का एक्सपोजर लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.

14 minutes ago

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

2 hours ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

3 hours ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

4 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

4 minutes ago