होम / बिजनेस / अब कर्मचारियों को झटका देने की बारी Disney की, भारी नुकसान की सजा Employee को मिलेगी!

अब कर्मचारियों को झटका देने की बारी Disney की, भारी नुकसान की सजा Employee को मिलेगी!

वॉल्ट ने फिलहाल खर्च बचाने के लिए सभी नई हायरिंग पर रोक लगा दी है. कंपनी की स्ट्रीमिंग सर्विस डिज्नी प्लस को भारी नुकसान हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: पश्चिमी देशों में मंदी का डर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. कंपनियों का प्रॉफिट कम हो रहा. नतीजतन कंपनियां कॉस्ट कटिंग में जोर-शोर से जुट गई हैं और इस क्रम में वे जो सबसे पहला काम कर्मचारियों की छंटनी का कर रही हैं. ट्विटर में 3700 कर्मचारियों और फेसबुक में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब वॉल्ट डिज्नी भी कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है.

कंपनी की स्ट्रीमिंग सर्विस डिज्नी प्लस को भारी नुकसान
वॉल्ट डिज्नी अभी कितने कर्मचारियों की छंटनी करेगी, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन कॉस्ट कटिंग के नाम पर उसने ऐसा करने के लिए अपना पूरा मन बना लिया है और अंदर से मिली खबर के अनुसार, इस बारे में सीनियर अधिकारियों से भी लिस्ट तैयार करने को कहा गया है. वॉल्ट ने फिलहाल खर्च बचाने के लिए सभी नई हायरिंग पर रोक लगा दी है. कंपनी की स्ट्रीमिंग सर्विस डिज्नी प्लस को भारी नुकसान हुआ है. इसी मद्देनजर कंपनी प्रॉफिट हासिल करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है.

कुछ इकोनॉमिकल फैक्टर्स कंट्रोल से बाहर
अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, डिज्नी के चीफ एग्जीक्यूटिव बॉब चापेक ने खर्च पर कंट्रोल करने के लिए कंपनी के सीनियर अधिकारियों को नई हायरिंग नहीं करने के लिए कहा है और कुछ कर्मचारियों की छंटनी के लिए लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है. मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि कंपनी के कुछ इकोनॉमिकल फैक्टर्स कंट्रोल से बाहर हैं, इसलिए सबसे पहले उन्हें कंट्रोल करने के उपाय करने हैं.

यात्राओं पर भी लगाई गई रोक
उन्होंने कहा कि कंपनी को सभी खर्च पर ध्यान देना होगा और जहां भी गैरजरूरी लगे, उसे बंद करना होगा. टारगेट हासिल करने और प्रॉफिट हासिल करने के लिए कुछ कड़े फैसले भी लेने होंगे. उन्होंने कड़े फैसले लेने के लिए एक टास्क फोर्स का भी गठन किया है, जिससे वे ये फैसला कर सकें कि कहां-कहां कॉस्ट कटिंग हो सकती है, जिससे कंपनी प्रॉफिट में आ सके. कंपनी ने अंदरूनी खर्च में भी कटौती शुरू कर दी है. यात्राओं को भी काफी हद तक सीमित कर दिया है. साथ ही, यदि किसी काम के लिए यात्रा करनी बहुत जरूरी है, तो पहले हाई ऑथोरिटी से उसके लिए परमिशन लेना होगा.

कंपनी को 1.5 बिलियन डॉलर का ऑपरेटिंग लॉस
कंपनी को बिजनेस में प्रॉफिट नहीं होने का असर उसके शेयर पर भी देखने को मिला और उसमें 13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. कंपनी ने बताया कि उसने तिमाही रिजल्ट में 12 मिलियन ग्राहक जरूर जोड़े, पर उसे 1.5 बिलियन डॉलर का ऑपरेटिंग लॉस हुआ. कंपनी को फाइनेंशियल ईयर 2024 में किसी भी तरह प्रॉफिट में लाना है, इसलिए उसके लिए जो जरूरी होगा, वो उपाय किए जाएंगे.

VIDEO : Meta में जॉब के लिए इंडिया से गया कनाडा, 2 दिन में चली गई नौकरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago