होम / बिजनेस / Indigo को इस रूट मिलने वाली है Air India से चुनौती, जानते हैं क्‍या है Air India का प्‍लॉन

Indigo को इस रूट मिलने वाली है Air India से चुनौती, जानते हैं क्‍या है Air India का प्‍लॉन

मौजूदा समय में भारत से थाइलैंड के लिए तीन देशों की विमान कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं. इनमें भारत की चार कंपनियां, थाइलैंड की चार कंपनियां और भूटान की एक कंपनी अपनी सेवाएं दे रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 एयर इंडिया के वापस टाटा के पास आने के बाद अब कंपनी उसके पूरी तरह से रिवाइवल की योजना पर तो काम कर ही रही है, लेकिन अब नए रूट पर भी संचालन शुरू करने जा रही है. एयर इंडिया 15 दिसंबर से भारत से फुकेट के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन करने जा रही है. अभी इस रूट पर भारत से सिर्फ इंडिगो ही अपनी फ्लाइट का संचालन कर रही है.  एयर इंडिया आने वाले साल में जनवरी से इस रूट पर डेली सर्विस का ऑफर भी देने जा रही है. इससे इंडिगो को सीधी टक्‍कर मिलेगी. 

कब से शुरू होगा संचालन? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया दिल्‍ली से थाइलैंड के फुकेट के लिए 15 दिसंबर से अपनी सेवा की शुरूआत करने जा रही है. कंपनी पहले वहां से हफ्ते में चार फ्लाइटों का संचालन करेगी. उसके बाद 8 जनवरी से डेली फ्लाइट का संचालन करने की तैयारी कर रही है. दरअसल एयर इंडिया ने वर्ष 2024 में मार्च तक चार नए इंटरनेशनल रूट पर अपनी सेवाओं को शुरू करने की योजना बनाई है. उन 4 में एक फुकेट भी है. 

थाइलैंड के लिए नहीं चाहिए वीजा 
दरअसल थाइलैंड की सरकार ने भारत को वीजा मुक्‍त देशों की सूची में जगह दी है. वीजा मुक्‍त की अवधि 10 नवंबर से मई 2024 तक जारी रहेगी. वहां की सरकार के इस कदम के बाद भारत से वहां ज्‍यादा लोगों के जाने की उम्‍मीद है. ऐसे में एयर इंडिया उस सेवा का फायदा लेना चाहता है. मौजूदा समय में भारत से थाइलैंड के लिए तीन देशों की विमान कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं. इनमें भारत की चार कंपनियां, थाइलैंड की चार कंपनियां और भूटान की एक कंपनी अपनी सेवाएं दे रही हैं. लेकिन मौजूदा समय में भारत से इंडिगो एकमात्र ऐसी कंपनी है जो सेवा दे रही है. 

एयर इंडिया और इंडिगो में है बड़ी टक्‍कर 
एयर इंडिया और इंडिगो मौजूदा समय में भले ही अंतराष्‍ट्रीय सेवाओं को देने के मामले में बराबर की स्थिति पर हों लेकिन कुल पैसेंजरों को ले जाने के मामले में एयर इंडिया, इंडिगो से आगे है. थाइलैंड में सबसे ज्‍यादा पर्यटक जर्मनी, यूके, और यूएसए के अलावा एशियन देशों से आते हैं. लेकिन जर्मनी, यूके और यूएसए से थाइलैंड के लिए सीजन के अलावा कोई फ्लाइट नहीं है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago