✕

होम / बिजनेस / अब Income Tax ट्रिब्‍यूनल ने भी किया कांग्रेस पार्टी को निराश, नहीं मिली राहत

अब Income Tax ट्रिब्‍यूनल ने भी किया कांग्रेस पार्टी को निराश, नहीं मिली राहत

पार्टी का कहना है कि अकाउंट फ्रीज होने के कारण कई तरह के भुगतान रूक गए हैं, जिसके चलते पार्टी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इनकम टैक्‍स के द्वारा सीज किए अपने खातों को लेकर लड़ाई लड़ रही कांग्रेस पार्टी की परेशानियां और बढ़ गई हैं. इनकम टैक्‍स ट्रिब्‍यूनल की ओर से कांग्रेस पार्टी की याचिका को खारिज कर दिया है. कांग्रेस पार्टी का कहना था कि इन आदेशों को 10 दिन के लिए स्‍थगित किया जाए जिससे वो हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सके. लेकिन पीठ ने इसे ये कहते हुए खारिज कर दिया कि उसके सामने ऐसा कोई आवेदन नहीं है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
दरअसल कांग्रेस पार्टी के प्रवक्‍ता अजय माकन की ओर से कहा गया था कि 2018-19 के मामलों को लेकर उनकी पार्टी के अकाउंट को सीज कर दिया गया है. इनकम टैक्‍स की इस कार्रवाई के कारण पार्टी जनता के द्वारा दिए गए फंड का इस्‍तेमाल नहीं कर पा रही है. उन्‍होंने इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा था. उन्‍होंने कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को फ्रीज करने को लोकतंत्र को फ्रीज करने जैसा बताया था. 

इतने करोड़ का है ये पूरा मामला
दरअसल इनकम टैक्‍स विभाग ने कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है. अजय माकन की ओर से कहा गया था कि आयकर रिटर्न देरी से भरने के कारण ये कार्रवाई हुई है. माकन ने कहा था कि हम लोगों को 31 दिसंबर 2019 तक अपने खातों से संबंधित जानकारी विभाग को देनी थी, उस समय रिटर्न दाखिल करने में 40 से 45 दिनों की देरी हुई थी. 2018-19 चुनावी वर्ष था. उस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 199 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. उसमें से 14 लाख 40 हजार कैश में आया था. ये वो रकम थी जिसे कांग्रेस के विधायकों और सांसदों ने कैश में जमा कराया था. 

ये भी पढ़ें:  गुड़गांव में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कोहली ने उठाया ऐसा कदम कि हर साल बढ़ेगी आमदनी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.