✕

होम / बिजनेस / अब AI से नहीं हो पाएगा फ्रॉड, कंपनी ने भारत में उठाया ये बड़ा कदम... 

अब AI से नहीं हो पाएगा फ्रॉड, कंपनी ने भारत में उठाया ये बड़ा कदम... 

पिछले लंबे समय से सामने आए डीपफेक वीडियो को लेकर सरकार की ओर से भी गाइडलाइन बनाई गई है. लेकिन अब इस नियुक्ति के बाद ज्‍यादा जवाबदेही की उम्‍मीद जताई जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

AI के क्षेत्र में दुनियाभर में भले ही तेजी से काम हो रहा हो लेकिन उससे हो रहे फ्रॉड इस सेक्‍टर की कंपनियों के लिए भी सिरदर्द बने हुए हैं. भारत में भी पिछले दिनों में डीपफेक वीडियो के कई मामले सामने आए हैं. लेकिन इन समस्‍याओं के बीच अब ओपन एआई कंपनी ने भारत के लिए अपनी पहली नियुक्ति कर दी है. कंपनी ने पब्लिक पॉलिसी और सरकार से संबंधित मामलों की देखरेख के लिए प्रज्ञा मिश्रा की नियुक्ति की है. 

आखिर कौन हैं प्रज्ञा मिश्रा? 
प्रज्ञा मिश्रा इससे पहले Truecaller के लिए यही काम कर रही थी. प्रज्ञा मिश्रा वहां भी सरकार से संबंधित मामलों को देख रही थी. हालांकि अभी उनकी नियुक्ति को कंपनी की ओर से सार्वजनिक नहीं किया है. 39 साल की प्रज्ञा मिश्रा ओपन एआई की भारत की पहली नियुक्ति के रूप में जल्‍द काम करना शुरू कर सकती हैं. Truecaller के लिए काम करने से पहले वो तीन साल तक Meta के लिए काम कर रही थी. वो इससे पहले Ernst & young और रॉयल दानिश अंबेसी के लिए काम कर चुकी हैं. प्रज्ञा मिश्रा ने अपने अपना एमबीए इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्‍टीट्यूट से 2012 में किया है. 

क्‍या अब रूक पाएगा AI से होने वाला फ्राड? 
दुनियाभर में तेजी से विकसित हो रहे AI के बीच लगातार फ्राड के मामले में भी सामने आ रहे हैं. सबसे बड़ी समस्‍या अभी डीपफेक वीडियो को लेकर आ रही है. भारत सहित दुनिया भर की सरकारें इसे लेकर रेग्‍यूलेशन बनाने को लेकर काम कर रहे हैं. भारत की 1.4 बिलियन की आबादी के बीच ये एक बहुत बड़ी चुनौती है. ओपन एआई को गूगल से बड़ी चुनौती मिल रही है. गूगल  इंडिया के लिए एक ऐसे एआई प्‍लेटफॉर्म पर काम कर रहा है जो उसे भाषाई सहुलियत प्रदान करेगा. 

ओपन एआई सीईओ ने कही थी ये बात 
Open AI के सीईओ ने पिछले साल भारत के दौरे पर आने के बाद ये कहा था कि वो एआई की हेल्‍थकेयर में बड़ी भूमिका को देखते हैं. उन्‍होंने लगातार तेजी से विकसित हो रही एआई की भूमिका को लेकर सरकार को और अधिक सक्रिय होने की बात भी कही थी. उन्‍होंने भारत में आकर ये भी कहा था कि आखिर दूसरी सेवाओं को कैसे एआई के साथ जोड़ा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: जानते हैं कौन से हैं वो साल के चार दिन जब भारतीयों ने जमकर किया खर्च
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

54 minutes ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

1 hour ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

1 hour ago

रिलायंस में लंबी पोजीशन, जियो में शॉर्ट: दलाल स्ट्रीट पर जिस ट्रेड की चर्चा है

भारत का पहला 10 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाला आईपीओ लिस्टिंग के करीब है. ऐसे में बाजार के कुछ खिलाड़ी इस बात पर दांव लगा रहे हैं कि मूल कंपनी रिलायंस, उसकी सहायक कंपनी जियो से बेहतर प्रदर्शन करेगी. प्रॉस्पेक्टस से पता चलता है कि इस दांव के पीछे क्या वजह है और यह दांव चर्चा के मुकाबले लगाना कितना मुश्किल है.

2 hours ago

सितंबर में निर्यात 23% बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पर पहुंचा, व्यापार घाटे में 2.79 अरब डॉलर की कमी

आयात में 8% की बढ़ोतरी के बावजूद घटा व्यापार घाटा, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वस्तु निर्यात 18.51% बढ़कर 259.89 अरब डॉलर हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें