✕

होम / बिजनेस / चार दिन की चांदनी: Jeff Bezos से इस कारोबारी ने छीना रईस नंबर 1 का ताज, Adani को भी झटका

चार दिन की चांदनी: Jeff Bezos से इस कारोबारी ने छीना रईस नंबर 1 का ताज, Adani को भी झटका

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है. जेफ बेजोस से नंबर 1 का ताज छिन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल-पुथल जारी है. हाल ही में टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) को पीछे छोड़कर अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) नंबर 1 रईस बने थे, लेकिन अब उनकी कुर्सी भी छिन गई है. अब फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. 197 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अर्नाल्ट ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी दौलत में एक दिन में 1.93 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. जबकि इस साल अब तक उन्होंने 18.1 अरब डॉलर की कमाई की है. 

ज्यादा नहीं है अंतर
जेफ बेजोस 196 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. हालांकि, उनके और बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत के पहाड़ में ज्यादा अंतर नहीं है. लिहाजा, बेजोस फिर से नंबर 1 रईस का खिताब हासिल कर सकते हैं. बता दें कि एलन मस्क की संपत्ति में सोमवार को आई 17.6 अरब डॉलर की गिरावट के साथ उनकी अरबपति नंबर वन की कुर्सी छिन गई थी. बुधवार को उनकी संपत्ति से 3 अरब डॉलर और कम हो गए. मस्क अब 189 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

Adani को नुकसान
इस साल कमाई के मामले में नंबर वन पोजीशन पर META के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं. जुकरबर्ग अब तक 49.9 अरब डॉलर कमा चुके हैं. वह दुनिया के चौथे नंबर के दौलतमंद हैं, उनकी कुल संपत्ति 178 अरब डॉलर है. पांचवें नबर पर माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स हैं, जिनकी संपत्ति इस साल 7.27 अरब डॉलर बढ़कर 148 अरब डॉलर हो गई है. एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं और उनकी कुल दौलत 114 अरब डॉलर है. इस साल उनकी नेटवर्थ में 18.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. वहीं, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी लिस्ट में खिसककर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने एक ही दिन में 1.29 अरब डॉलर गंवाए हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.