होम / बिजनेस / गुजरात के इस शहर में शुरू हुआ सोलर बिजली प्‍लांट, इससे जगमगाएंगे 1.5 करोड़ घर

गुजरात के इस शहर में शुरू हुआ सोलर बिजली प्‍लांट, इससे जगमगाएंगे 1.5 करोड़ घर

कंपनी आने वाले समय में इससे 500 गीगावॉट तक बिजली का उत्‍पादन करने की योजना बना रही है. कंपनी ने इस पार्क के साथ यहां के पूरे इलाके को विकसित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के औद्योगिक राज्‍य गुजरात से रिन्‍यूएबल एनर्जी का उत्‍पादन शुरू हो गया है. अडानी समूह ने गुजरात के खावड़ा से दुनिया के सबसे बड़े रिन्‍यूएबल एनर्जी पार्क की शुरुआत कर दी है. इस बिजलीघर से नेशनल ग्रिड को बिजली की सप्‍लाई शुरू कर दी गई है. खावड़ा में बने इस पावर ग्रिड से 551 मेगावॉट बिजली की सप्‍लाई शुरू हो चुकी है, जिससे डेढ़ करोड़ से ज्‍यादा घरों को बिजली दी जा सकेगी. 

भविष्‍य में और कितना होगा इस प्‍लांट से उत्‍पादन 
अडानी समूह की इस प्‍लांट से बड़े ऊर्जा उत्‍पादन की तैयारी है. अडानी समूह इस प्‍लांट से 30 गीगावॉट तक बिजली का उत्‍पादन करना चाहता है. 30 गीगावॉट बिजली को अगर यूनिट की भाषा में समझें तो ये 81 अरब यूनिट बिजली होगी. अडानी समूह ने पहले चरण में इससे 551 मेगावॉट बिजली का उत्‍पादन सिर्फ एक साल में शुरू किया है. उम्‍मीद जताई जा रही है कि आज कंपनी की इस उपलब्धि का असर उसके शेयरों पर भी देखने को मिलेगा. लेकिन खबर लिखे जाने तक एईजीएल के शेयरों की स्थिति पर नजर डालें तो 1020 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. इसमें 0.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली. शेयर 1014 पर खुला था. 

क्‍या बोले कंपनी के चेयरमैन? 
इस प्‍लांट के उद्घाटन के अवसर पर गौतम अडानी ने कहा कि अडानी समूह दुनिया के इस सबसे बड़े प्‍लांट के जरिए रिन्‍यूएबल एनर्जी इकोसिस्‍टम का विकास करना चाहती है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी का मकसद 2030 तक 500 गीगावांट सौर और पवन ऊर्जा का उत्‍पादन करना है, जिससे कार्बन एमिशन को कम किया जा सके. उन्‍होंने ये भी कहा कि गुजरात के इस प्‍लांट के दम पर दुनियाभर में भारत का रिन्‍यूएबल एनर्जी में विशेष स्‍थान होगा. उन्‍होंने कहा कि इसमें अडानी समूह की विशेष भूमिका है. 

ये है इस पार्क की खास बात? 
 इस पार्क के जरिए अभी जहां डेढ़ करोड़ से ज्‍यादा घरों को एकसाथ बिजली दी जा सकेगी वहीं दूसरी ओर इससे 58 मिलियन टन सालाना कार्बन उत्‍सर्जन भी कम किया जा सकेगा. इस रिन्‍यूएबल एनर्जी पार्क के बनने के बाद गुजरात के कच्‍छ के रण जैसे इलाके को 8000 लोगों के रहने लायक बना दिया गया है. यहां रहने के लिए बेसिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के साथ सड़कों को भी बनाया गया है जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हो सके. 

ये भी पढ़ें: लग्‍जरी होटल चलाने वाली कंपनी का आज खुल रहा है IPO, जानिए इसका GMP
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago