होम / बिजनेस / अकेले आप ही नहीं, Musk भी हैं इस Budget से मायूस; खुद ही पढ़ लीजिए 

अकेले आप ही नहीं, Musk भी हैं इस Budget से मायूस; खुद ही पढ़ लीजिए 

मिडिल क्लास उम्मीद लगाए बैठा था कि बजट में इनकम टैक्स में कमी को लेकर कोई घोषणा हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Budget 2024: जिस बजट का सभी को इंतजार था वो पेश हो गया है. लेकिन बजट से जो उम्मीद लगाई जा रही थीं, वो पूरी नहीं हुई हैं. खासकर मिडिल क्लास को बजट ने मायूस किया है. माना जा रहा था कि चुनावी मौसम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इनकम टैक्स में राहत की घोषणा कर सकती हैं, मगर उन्होंने परंपरा का हवाला देते हुए इससे इंकार कर दिया. वैसे, केवल आप और हम जैसे वेतनभोगी ही इस बजट से निराश नहीं हैं, भारत से दूर अमेरिका में बैठे एलन मस्क का चेहरा भी लटक गया है. 

Elon Musk को क्या थी उम्मीद
दरअसल, दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क को उम्मीद थी कि मोदी सरकार बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात शुल्क में कटौती कर सकती है. पिछले काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि विदेशी इलेक्ट्रिक कारों पर लगने वाले आयात शुल्क को मौजूदा 100% से कम करके 15% तक लाया जा सकता है. अब चूंकि मोदी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का ये आखिरी बजट है, इसलिए संभावना था कि टेस्ला जैसी विदेशी कंपनियों की भारत में की एंट्री को लेकर कुछ प्रावधान हो सकते हैं. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. जाहिर है इससे Elon Musk भी मायूस हुए होंगे.

मस्क की मायूसी से ये खुश
वहीं, Musk की मायूसी से Tata Motors और Mahindra जैसी घरेलू कंपनियों के चेहरे जरूर खिल गए होंगे. इन दोनों ही कंपनियों ने आयात शुल्क में कमी के संभावित प्रावधान का बीते दिनों विरोध किया था. दोनों का कहना था कि इससे स्थानीय वाहन निर्माता प्रभावित होंगे. उनका ये भी कहना था कि इसके बजाये सरकार को स्थानीय EV निर्माताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए. टाटा सहित घरेलू कंपनियों को लगता है कि इम्पोर्ट ड्यूटी में कमी के चलते टेस्ला जैसे इंटरनेशनल प्लेयर सस्ते में अपनी कारें लॉन्च कर सकेंगे, जिससे उनके लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी. अब जब बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो उनके लिए खुशी की बात है.

ऑटो इंडस्ट्री को क्या मिला?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में ऑटो इंडस्ट्री के लिए भी कुछ घोषणाएं की हैं. उन्होंने कहा कि सरकार देश में बेहतर इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम डेवलप करने पर काम कर रही है. आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले ईको सिस्टम को तैयार किया जाएगा. इसके अलावा, सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक-बसों के अधिक इस्तेमाल और इलेक्ट्रिक व्हीकल नेटवर्क को प्रोत्साहित किया जाएगा. वैसे, अंतरिम बजट में वाहन निर्माताओं को EV सेगमेंट पर अधिक प्रोत्साहन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसके अलावा, लिथियम ऑयन (Li-on) बैटरी पर टैक्स में कमी की उम्मीद भी पूरी नहीं हुई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

30 minutes ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

4 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

30 minutes ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

4 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

3 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

4 hours ago