होम / बिजनेस / अगर ऐसा ही रहा तो बड़े पदों तक नहीं पहुंच पाएंगी महिलायें

अगर ऐसा ही रहा तो बड़े पदों तक नहीं पहुंच पाएंगी महिलायें

कोविड के बाद से मिडल मैनेजमेंट में महिलाओं की संख्या कम हुई है. साल 2019 में मिडल मैनेजमेंट में महिलाओं की संख्या लगभग 18-19% थी जो अब कम होकर मात्र 14-16% रह गयी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रमुख अमेरिकी कंप्यूटर निर्माता कंपनी IBM (अंतरराष्ट्रीय बिजनेस मशीन्स कॉर्पोरेशन) और चीफ द्वारा हाल ही में कार्यक्षेत्र में महिलाओं पर किये गए एक अध्ययन से सामने आया है कि, महिलाओं की संख्या कम होने की वजह से मिडल मैनेजमेंट खाली हो रहा है. इसका मतलब यह है कि, मिडल मैनेजमेंट में पर्याप्त महिलायें नहीं हैं जिसकी वजह से वह टॉप मैनेजमेंट में मौजूद लीडर्स की जगह नहीं ले सकतीं. 

कोविड में कम हुई है महिलाओं की संख्या 
महिलाओं को सपोर्ट करने वाली एक संस्था ‘चीफ’ की को-फाउंडर और CBO Lindsay Kaplan ने कहा – यह अत्यंत महत्त्वपूर्ण है कि, सभी कंपनियां मिडल मैनेजमेंट में मौजूद खालीपन को पूरा करने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश करें. इस अध्ययन से सामने आया है कि कोविड के बाद से मिडल मैनेजमेंट में महिलाओं की संख्या कम हुई है. साल 2019 में मिडल मैनेजमेंट में महिलाओं की संख्या लगभग 18-19% थी जो अब कम होकर मात्र 14-16% रह गयी है. Lindsay Kaplan ने बताया कि, मैनेजमेंट की इन भूमिकाओं में महिलाओं को कम प्रतिनिधित्व मिलता है और इसके साथ ही उन्होंने कुछ तरीके भी बताये जिनसे कंपनियां इन समस्याओं को ठीक कर सकती हैं. 

भारत में महिलाओं को दी जाती है कम प्राथमिकता 
Lindsay ने कहा – कार्यक्षेत्र के लगभग हर स्तर पर प्रमुख रूप से महिलाओं को कम प्रतिनिधित्व मिलता है. अगर सभी कंपनियां पॉलिसी, इन्वेस्टमेंट्स आदि के माध्यम से अपने संस्थानों में पूर्ण रूप से जेंडर की विविधता को प्राथमिकता दें तो हमें प्रमुख रूप से बदलाव देखने को मिलेगा. साथ ही, पूरी दुनिया के मुकाबले भारत में प्रमुख पदों पर महिलाओं को कम प्राथमिकता दी जाती है. स्टडी की मानें तो भारत में 39% कंपनियों ने महिलाओं को प्रमुख पदों पर उन्नति दी है जो विश्व के मुकाबले 6% कम है. 

महिलाओं को प्रमुख पदों पर भेजना है बेहद जरूरी
स्टडी से हमें यह भी पता चलता है कि, भारत में जिन महिलाओं पर यह सर्वेक्षण किया गया है वह टॉप पोजीशंस पर पहुंचने को लेकर आशावादी नहीं हैं और उनका मानना है कि लीडरशिप की प्रमुख भूमिकाओं को लेकर लिंग असमानता खत्म होने में अभी लगभग 13 सालों जितना समय लगेगा. IBM कंसल्टिंग के भारत और दक्षिणी एशिया के कंट्री मैनेजिंग पार्टनर Kamal Singhani ने कहा – यह बहुत जरूरी है कि सभी संस्थाएं कार्यक्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को प्रमुख पदों पर भेजें और उन्हें लीडर बनायें. इससे न सिर्फ इंडस्ट्री में विविधता बढ़ेगी बल्कि विकास भी बढ़ेगा और भविष्य के लिए तैयारी भी. 

यह भी पढ़ें: कानपुर को क्यों हो रही है गुरुग्राम जैसा बनाने की तैयारी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 hours ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

2 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

7 hours ago