✕

होम / बिजनेस / नोएडा बनेगा सेमीकंडक्टर हब, UP सरकार करेगी 8500 करोड़ निवेश

नोएडा बनेगा सेमीकंडक्टर हब, UP सरकार करेगी 8500 करोड़ निवेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा को सेमीकंडक्टर हब बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स के लिए 8500 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एनसीआर के प्रमुख शहर यानी नोएडा को एक सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी कर ली है. इसके लिए सरकार ने 8500 करोड़ रुपये निवेश करने का प्लान बनाया है. इस प्रोजेक्ट के लिए टार्क सेमीकंडक्टर और वमा सुंदरी इंवेस्टमेंट कंपनियों को प्रोत्साहन के लिए सरकार की ओर से काफी छूट भी मिलेगी. जानकारी के अनुसार ये सेमीकंडक्टर यमुना एक्सप्रेस वे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ही प्लांट होगा और ऐसी उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट से करीब 15,000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा. तो आइए आपको सरकार की पूरी प्लानिंग बताते हैं.

प्रोजेक्ट में हीरानंदानी और एचसीएल ग्रुप भी करेगा निवेश
यूपी सरकार के इस प्रोजेक्ट में हीरानंदानी ग्रुप का टार्क सेमीकंडक्टर भी इसमें निवेश करेगा. यह कंपनी YEIDA रीजन में मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए 32,146 करोड़ रुपये का निवेश करेगा और उनसे से 28,440 करोड़ रुपये सेक्टर 28 के पास 125 एकड़ के क्षेत्र में सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने के लिए निवेश किए जाएंगे. ऐसी उम्मीद है कि इससे करीब 11 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी. इसके अलावा एचसीएल ग्रुप की सहायक कंपनी वमा सुंदरी इंवेस्टमेंट और फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगाडेवलपमेंट फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगाडेवलपमेंट फॉक्सकॉन होन हाई टेक्नोलॉजी इंडिया मेगाडेवलपमेंट सेक्टर 10 में अपनी इकाई स्थापित करने के लिए 3,706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस सुविधा से 3,780 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है.

प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार देगी ये छूट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनियों को प्रोत्साहन देने के लिए यूपी सरकार की ओर से इनको छूट भी देगी. सरकार की ओर से टार्क को 7037.50 करोड़ रुपये की कैपिटल सब्सिडी मिलेगी. कंपनी को जमीन भी 75 प्रतिशत की छूट पर मिलेगी. इसके अलावा सरकार कंपनी को स्टॉप ड्यूटी पर भी छूट दी जाएगी. इसके अलावा वामा सुंदरी इन्वेस्टमेंट कंपनी को भी सरकार की ओर से कई सुविधाएं मिलेंगी. कंपनी को 919.3 करोड़ रुपये की पूंजी सब्सिडी मिलेगी और 124.4 करोड़ की छूट जमीन पर मिलेगी. इसके अलावा कंपनी को स्टॉम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क पर भी करीब 1.1 करोड़ रुपये की छूट मिलेगी. ये जो छूट इन कंपनियों को प्रोजेक्ट को प्रदेश में सही तरीके से संचालित करने के लिए मिलेगी और यह छूट केंद्र की ओर से मिलने वाली छूट से अलग होगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 days ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 days ago


बड़ी खबरें

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

2 hours ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

2 minutes ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

2 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

2 hours ago