होम / बिजनेस / Stock Market: शेयर बाजार में आज छुट्टी, इस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market: शेयर बाजार में आज छुट्टी, इस वजह से नहीं होगी ट्रेडिंग

शेयर बाजार में आज ट्रेडिंग नहीं होगी. बाजार कल यानी बुधवार को खुलेगा और शुक्रवार को फिर छुट्टी रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ. BSE सेंसेक्स 114.92 अंक चढ़कर 59,106.44 और NSE निफ्टी 38.30 अंक उछलकर 17,398.05 पॉइंट्स के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी के 32 शेयर बढ़त के साथ क्लोज हुए. ऐसे में अगर आप आज भी कुछ शेयरों में निवेश करके मुनाफा कमाने का सोच रहे हैं, तो यह संभव नहीं है. क्योंकि स्टॉक मार्केट में आज छुट्टी है. यानी ट्रेडिंग नहीं होगी.

दो दिन की महावीर जयंती
दरअसल, महावीर जयंती के उपलक्ष्य में आज यानी 4 अप्रैल को शेयर बाजार में छुट्टी है. हालांकि, कुछ जगहों पर महावीर जयंती 3 अप्रैल को मनाई गई थी. बैंक भी कुछ जगह कल बंद रहे थे और कुछ शहरों में आज बंद रहेंगे. इससे पहले, 30 मार्च को रामनवमी के मौके पर भी शेयर मार्केट बंद रहा था. यह हफ्ता बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण है. 6 अप्रैल को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक समाप्त हो रही है और माना जा रहा है कि RBI रेपो रेट में इजाफा कर सकता है. इसके अलावा, भी कई आंकड़े इसी हफ्ते जारी होंगे, जो बाजार को प्रभावित कर सकते हैं.

अप्रैल में इतनी छुट्टियां
अप्रैल में शेयर बाजार में होने वाली छुट्टियों की बात करें, तो मार्केट साप्ताहिक अवकाश के अलावा कुल तीन दिन बंद रहेगा. 4 अप्रैल यानी आज महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मार्केट क्लोज है. इसके बाद 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर भी बाजार में कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा, एक मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर भी बाजार बंद रहेगा. मई में केवल यही एक छुट्टी है.

दुनिया के बाजारों का हाल
सोमवार को दुनिया भर के बाजारों के हाल की बात करें, तो टोक्यो के निक्केई 225 सूचकांक में 0.5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है. हांगकांग का हैंग सेंग 0.4 फीसदी फिसला, जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.7 प्रतिशत की उछाल दर्ज की है. भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी बात ये है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगातार खरीदी कर रहे हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने मार्केट से पैसा निकालना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से बाजार लगातार गिर रहा था. अब वह शुद्ध खरीदार बने हुए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

15 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago