होम / बिजनेस / Reliance AGM 2023: रिलायंस के बोर्ड में बदलाव, नीता बाहर, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Reliance AGM 2023: रिलायंस के बोर्ड में बदलाव, नीता बाहर, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी!

मुकेश अंबानी ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में महत्त्वपूर्ण बदलावों के बारे में भी जानकारी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) पर आज पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं. दरअसल आज RIL की 46वीं वार्षिक आम बैठक हो रही है और इस बैठक में बहुत ही महत्त्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं. अब हाल ही में खबर आ रही है कि नीता अंबानी (Nita Ambani) को रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से हटाया जाएगा. 

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में हुए बदलाव
आज रिलायंस की 46वीं वार्षिक बैठक के दौरान एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने घोषणा करते हुए बताया कि जहां 2020 में रिलायंस की वैल्यू 4 लाख 28 हजार करोड़ हुआ करती थी, वहीं QIA (Qatar Investment Authority) द्वारा कंपनी को इन्वेस्टमेंट प्राप्त होने के बाद अब कंपनी की वैल्यू बढ़कर 8 लाख 28 हजार करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में महत्त्वपूर्ण बदलावों के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नीता अंबानी को रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से हटाया जाएगा. आपको बता दें कि नीता अंबानी रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से तो हटाई जाएंगी लेकिन रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन के रूप में वह काम करती रहेंगी.

जिओ के सब्सक्राइबर बढ़े
इसके साथ ही बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बड़े बदलावों के बारेमें बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को रिलायंस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स पर नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के रूप में शामिल किया जाएगा. रिलायंस जिओ (Reliance Jio) के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने बताया कि जिओ के सब्सक्राइबर बेस में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है और अब यूजर्स की संख्या 450 मिलियन के पार पहुंच गई है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी ने यह भी बताया कि प्रत्येक औसतन हर यूजर द्वारा, हर महीने लगभग 25GB डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि हर महीने जिओ नेटवर्क पर लगभग 1100 करोड़ GB का कुल ट्रैफिक दर्ज किया जा रहा है. 

बोर्ड ने दे दी मंजूरी

नीता अंबानी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से हटाए जाने की खबर आते ही RIL द्वारा प्रेस रिलीज जारी करके जानकारी दी गई है कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा नीता अंबानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. इतना ही नहीं, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किए जाने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है और बोर्ड द्वारा सर्व-सम्मति से ईशा, आकाश एवं अनंत अंबानी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया गया है.  
 
यह भी पढ़ें: Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने बताया कब लॉन्च होने वाली है JioAirFiber

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago