✕

होम / बिजनेस / Reliance-Disney की मर्जर यूनिट में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी Nita Ambani! 

Reliance-Disney की मर्जर यूनिट में बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी Nita Ambani! 

रिलायंस और डिज्नी ने हाल ही में मर्जर डील को लेकर एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी (Nita Ambani) बड़ी जिम्मेदारी निभाने जा रही हैं. उन्हें रिलायंस इंडस्ट्रीज-वॉल्ट डिज्नी (Reliance-Walt Disney) की मर्जर वाली इकाई की चेयरपर्सन बनाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मर्जर इकाई में नीता अंबानी को बड़ी भूमिका देने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जा रहा है. हाल ही में नीता अंबानी ने फाउंडेशन पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था.

इसी हफ्ते हो सकती है घोषणा
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी को रिलायंस-डिज्नी की मर्जर यूनिट के बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की पूरी संभावना है. इस सप्ताह जब मर्जर डील की आधिकारिक घोषणा होगी, तभी नीता के नाम का भी ऐलान किया जा सकता है. रिलायंस और डिज्नी ने कुछ दिन पहले ही इस डील को लेकर एक बाइंडिंग पैक्ट यानी बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. हालांकि, ये खबर भी सूत्रों के हवाले से ही सामने आई थी. 

किसे मिलेगी, कितनी हिस्सेदारी
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि वॉल्ट डिज्नी ने भारत में अपने मीडिया ऑपरेशन को मर्ज करने के लिए RIL के साथ एक बाइंडिंग पैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं. मर्ज की गई यूनिट में रिलायंस और उसके पार्टनर्स की मीडिया यूनिट की कम से कम 61% प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि शेष हिस्सेदारी डिज्नी के पास रहेगी. हालांकि, इस पैटर्न में बदलाव भी संभव है. डील क्लोज होने तक डिज्नी के अन्य लोकल एसेट्स को मर्जर में कैसे शामिल किया जाता है, उसके आधार पर हिस्सेदारी में बदलाव हो सकता है.

TATA Play पर भी है नजर  
डिज्नी की टाटा समूह के ब्रॉडकास्ट सर्विस प्रोवाइडर 'टाटा प्ले लिमिटेड' में भी हिस्सेदारी है. रिलायंस इस हिस्सेदारी को भी खरीद सकती है. हाल ही में डिज्नी ने अपने भारतीय बिजनेस का 60% हिस्सा वायाकॉम 18 को करीब 33,000 करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर बेचने पर सहमति व्यक्त की थी. वायाकॉम-18 के मालिक रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं. पिछले साल अक्टूबर में रिलायंस द्वारा डिज्नी के इंडिया एसेट्स के वैल्यूएशन की खबर सामने आई थी, जिसमें डिज्नी+हॉटस्टार स्ट्रीमिंग सर्विस और स्टार इंडिया शामिल है. वहीं, भारत के वीडियो स्ट्रीमिंग मार्केट की बात करें, तो यह लगातार बड़ा होता जा रहा है. 2021 में यह बाजार 5390 करोड़ रुपए का था. 2022 में बढ़कर 6850 करोड़, 2023 में 7333 करोड़ रुपए का रहा और अगले साल यानि 2025 तक इसके 9120 करोड़ रुपए का होने का अनुमान है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.