होम / बिजनेस / भारतीय कंपनियां विदेशी एक्सचेंजों पर होंगी लिस्ट, PantoMath ने किया फैसले का स्वागत!

भारतीय कंपनियां विदेशी एक्सचेंजों पर होंगी लिस्ट, PantoMath ने किया फैसले का स्वागत!

वर्तमान व्यवस्था में अगर किसी घरेलु कंपनी को खुद को विदेशी एक्सचेंज पर लिस्ट करना हो तो यह केवल डिपॉजिटरी रिसीप्ट के माध्यम से ही हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में घोषणा कर इस बात की जानकारी दी थी कि अब भारतीय कंपनियां खुद को विदेशी एक्सचेंजों और अहमदाबाद में मौजूद IFSC (International Financial Services Centre) पर सीधे तौर पर लिस्ट कर सकती हैं. वैसे तो भारतीय कंपनियों के सीधे विदेशी एक्सचेंजों पर लिस्ट होने का यह प्रावधान भारत सरकार द्वारा मई 2020 में घोषित किए गए कोविड रिलीफ पैकेज में ही शामिल था लेकिन फिलहाल सरकार ने इससे जुड़े नियमों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है. 

फैसले से क्या होगा फायदा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस फैसले की घोषणा की और बताया कि भारतीय कंपनियों को सीधे तौर पर विदेशी एक्सचेंजों पर लिस्ट करने से सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि ग्लोबल कैपिटल तक हमारी पहुंच ज्यादा आसन होगी और साथ ही कंपनियों की वैल्यूएशन भी बेहतर होगी. सर्वश्रेष्ठ मिड-मार्केट इन्वेस्टमेंट बैंकर कंपनियों में से एक Pantomath Group ने सरकार इस फैसले का स्वागत किया है. Pantomath Capital के मैनेजिंग डायरेक्टर महावीर लोनावत ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला आने वाले समय में IFSC जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय कंपनियों की लिस्टिंग के लिए रास्ता बनाएगा. 

क्या है वर्तमान व्यवस्था?
महावीर लोनावत ने इसी विषय पर आगे अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था में अगर किसी घरेलु कंपनी को खुद को विदेशी एक्सचेंज पर लिस्ट करना हो तो यह केवल डिपॉजिटरी रिसीप्ट के माध्यम से ही हो सकता है. हाल ही में अस्पष्ट होल्डिंग्स की वजह से डिपॉजिटरी रिसीप्ट की इस व्यवस्था की जांच करनी पड़ी थी. नई नीति की घोषणा के साथ भारतीय कंपनियां अब खुद को आसानी से विदेशी एक्सचेंजों पर लिस्ट कर पाएंगी और इस फैसले की बदौलत भारतीय कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा ग्लोबल कैपिटल इकट्ठा करने में आसानी होगी. 

क्या करती है Pantomath Capital? 
Pantomath Capital, SEBI के अंतर्गत रजिस्टर्ड मर्चेंट बैंकर, स्टॉक ब्रोकर और पोर्टफोलियो मैनेजर कंपनी है जिन्होंने बहुत सी प्रमुख SME कंपनियों के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) को हैंडल किया है. इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और फाउंडर का नाम महावीर लोनावत है. Pantomath Capital की शुरुआत करने से पहले महावीर लोनावत RIL (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड), ITC लिमिटेड और PricewaterhouseCoopers जैसी मशहूर कंपनियों के लिए काम कर चुके हैं. महावीर लोनावत को इस क्षेत्र में 15 सालों से अधिक का अनुभव है. 
 
यह भी पढ़ें: Walmart ने Flipkart पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए चला ये बड़ा दांव 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago