होम / बिजनेस / महंगाई के मोर्चे पर आई राहत की खबर, इस वजह से हुई कमी 

महंगाई के मोर्चे पर आई राहत की खबर, इस वजह से हुई कमी 

महंगाई दर का सीधा असर जहां आपकी जेब पर पड़ता है वहीं दूसरी ओर आरबीआई की ओर से तय होने वाली रेपो रेट पर भी इसका असर पड़ता है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई देश की इकोनॉमी में ऐसा फैक्‍टर है जिसका असर सभी जगह देखने को मिलता है. इसका असर सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया की अर्थव्‍यवस्‍थाओं पर देखने को मिल रहा है. लेकिन इस बीच जनवरी महीने की थोक महंगाई दर के आंकड़े निकलकर सामने आए हैं. इस महीने महंगाई के आंकड़ों में कमी देखने को मिली है. जनवरी में थोक महंगाई दर के आंकड़े में कमी आई है और ये 0.27 प्रतिशत पर आ गयी है. 

क्‍या खाने पीने की मुद्रास्‍फीति में आई कमी? 
आंकड़े बता रहे हैं कि इस बार थोक महंगाई दर में कमी की वजह खाने पीने के सामान की बढ़ी महंगाई में कमी के कारण आई है. इस बार थोक महंगाई दर का आंकड़ा 0.27 प्रतिशत रहा है जबकि दिसंबर में यही आंकड़ा 0.73 प्रतिशत था. वहीं अगर थोक महंगाई दर के पिछले साल जनवरी के आंकड़े से तुलना करें तो इस बार ये काफी कम हो गया है.

जनवरी 2024 में इतनी थी खाद्य महंगाई दर 
वहीं अगर जनवरी 2024 में खाद्य महंगाई दर पर नजर डालें तो वो इससे भी ज्‍यादा थी और उसका आंकड़ा 6.85 प्रतिशत रहा. जो दिसंबर 2023 में 9.38 प्रतिशत थी. जनवरी में सब्जियों की महंगाई दर 19.71 प्रतिशत थी, जो कि दिसंबर 2023 में 26.3 प्रतिशत रही थी. वहीं अगर दालों में थोक मुद्रास्‍फीति पर नजर डालें तो 16.06 प्रतिशत रही थी. जबकि फलों की मुद्रास्‍फीति 1.01 प्रतिशत रही. 

आरबीआई की रेपो रेट का आधार ही है महंगाई दर 
कुछ दिन पहले आरबीआई की ओर से रेपो रेट का ऐलान किया गया था. आरबीआई ने आने वाले दो महीने के लिए भी रेपो रेट 6.50 प्रतिशत ही बरकरा रखा है. आरबीआई गवर्नर ने साफ कहा था कि महंगाई पर नियंत्रण को लेकर उठाए गए कदम अभी जारी रहेंगे क्‍योंकि आने वाला समय कठिन रहने की संभावना है. आरबीआई ने पिछले लंबे समय से इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया है. हालांकि कई जानकार ये उम्‍मीद कर रहे थे कि आरबीआई को अब इसमें कमी करनी चाहिए, जिससे आम आदमी को राहत मिल सके. 

ये भी पढ़ें: infosys से आखिर क्‍यों हो रही है सब्सिडी में मिली जमीन लौटाने की मांग?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.