होम / बिजनेस / Facebook, Whatsapp और Instagram के कर्मचारियों के लिए फिर आई चिंता की खबर

Facebook, whatsapp और Instagram के कर्मचारियों के लिए फिर आई चिंता की खबर

META साफ कर चुकी है कि वो ये ले-ऑफ इसलिए कर रही है क्‍योंकि वो ज्‍यादा लीनियर और अपनी क्षमता को बढ़ाना चाहती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब तक हजारों कर्मचारियों को कॉस्‍ट कटिंग के नाम पर बाहर का रास्‍ता दिखाने की घोषणा करने वाली मेटा से एक बार फिर खबर सामने आ रही है. खबर भी ऐसी कि जब से आई है इसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मेटा से ये खबर आ रही है कंपनी एक बार फिर एक बड़ी संख्‍या में लोगों को बाहर निकालने की तैयारी कर रही है. इस बार कंपनी अपने तीनों वेंचरों से लोगों को बाहर निकालने की तैयारी कर रही है, जिसमें Facebook, Whatsapp और Instagram जैसी नामी कंपनियां हैं. कंपनी ये काम अपनी क्षमता में बढ़ोतरी करने के लिए कर रही है. 

10 हजार से परे है ये ले- ऑफ 
मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि कंपनी ने अपने मैनेजरों को इसके लिए सूचित कर दिया है कि वो एक बार फिर ले-ऑफ की तैयारी शुरू कर दें. ये ले-ऑफ अब तक घोषित किए गए 10 हजार ले-ऑफ से परे है. इन 10 हजार कर्मचरियों को बाहर किए जाने की घोषणा खुद सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने की थी. जानकारी के अनुसार अब कंपनी अगली राउंड के ले ऑफ की घोषणा मई में फिर कर सकती है. मेटा इससे पहले अपनी मैनपॉवर की 13 प्रतिशत संख्‍या जो कि 11000 कर्मचारी होते हैं उनके निकाले जाने की घोषणा नवंबर में कर चुकी है. कंपनी ने अपनी उस हाईरिंग को और आगे बढ़ा दिया है जिसे उसने पहले क्‍वार्टर में घोषणा कर रखी थी. 

लीनियर और ज्‍यादा क्षमतावान बनाने का है लक्ष्‍य 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने जब ले ऑफ का ऐलान किया था उस वक्‍त  कहा था कि उनका मकसद कंपनी को और ज्‍यादा लीनियर और ज्‍यादा एफिशियेंट यानी क्षमतावान बनाने का है. उन्‍होंने ये भी कहा था कि उनका मकसद टेक्‍नोलॉजी और इंजीनियरों के बीच सही अनुपात स्‍थापित करने का है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैनेजरों को जो मैमो दिया गया है उसमें कहा गया है कि टीम को रिऑर्गनाइज किया जाए और जो लोग बचे हैं उन्‍हें दूसरे प्रोजेक्‍ट में लगाया जाए. 

पिछले महीने जुकरबर्ग ने किया था ऐलान 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मार्क जुकरबर्ग ने पिछले महीने एक पोस्‍ट में ऐलान किया था कि हम अप्रैल लॉस्‍ट में अपने टेक ग्रुप में कर्मचारियों को रिस्‍ट्रक्‍चर करेंगें और ले-ऑफ की घोषणा करेंगे, और उसके बाद मई में भी किया जाएगा. उन्‍होंने कहा था कि इस तरह के छोटे बदलाव होने में पूरा एक साल भी लग सकता है. उन्‍होंने कहा था कि हमारा कुल लक्ष्‍य 10 हजार लोगों को निकालने का है और 5000 नए लोगों को हॉयर करने की भी योजना है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

12 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 hours ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.

13 hours ago