होम / बिजनेस / ईलॉन मस्क उठा सकते हैं अब तक का सबसे बड़ा कदम, हर Twitter यूजर होगा प्रभावित 

ईलॉन मस्क उठा सकते हैं अब तक का सबसे बड़ा कदम, हर Twitter यूजर होगा प्रभावित 

ट्विटर के नए बॉस ईलॉन मस्क लगातार चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं. फिर चाहे बात कर्मचारियों को निकालने की हो या ट्विटर में बदलाव की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ईलॉन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान संभाली है, हर रोज कोई न कोई नई खबर सुना रहे हैं. मस्क बड़े पैमाने पर ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी कर चुके हैं, ताकि खर्चों को कम किया जा सके. दरअसल, ईलॉन मस्क चाहते हैं कि उन्होंने Twitter को खरीदने में जितना पैसा लगाया है, उसकी भरपाई जल्द से जल्द कर ली जाए. इसलिए उनकी कोशिश खर्चे कम करके कमाई बढ़ाने की है. हालांकि, अपनी इस कोशिश में वह ज़्यादातर लोगों की आंखों की किरकिरी भी बन चुके हैं. कई सेलिब्रिटीज ट्विटर से नाता तोड़ने का ऐलान कर चुकी हैं. इसके साथ ही कई दिग्गज कंपनियों ने इस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अपने विज्ञापन रोक दिए हैं. इस बीच, ट्विटर यूजर्स के लिए एक नई और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 

सभी को देने होंगे पैसे!  
Platformer की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईलॉन मस्क केवल ब्लू टिक वाले यूजर ही नहीं, बल्कि सभी के लिए कोई न कोई फीस निर्धारित कर सकते हैं. मस्क ट्विटर के लिए सब्सक्रिप्शन फीस तय करना चाहते हैं. यानी अगर आपको सोशल मीडिया की इस 'चिड़िया' को इस्तेमाल करना है, तो फीस चुकानी होगी. यूजर्स को फ्री में केवल लिमिटेड टाइम एक्सेस ही दिया जाएगा. दूसरे शब्दों में कहें, तो केवल कुछ देर के लिए ही यूजर फ्री में ट्विटर इस्तेमाल कर पाएंगे, उसके बाद उन्हें इस्तेमाल के लिए उन्हें फीस देनी होगी. बिल्कुल, वैसे ही जैसे ज़्यादातर OTT प्लेटफ़ॉर्म किसी सीरीज का पहला एपिसोड फ्री में दिखाते हैं और आगे देखने के लिए सब्सक्रिप्शन फीस की डिमांड करते हैं.

मीटिंग में हुई थी चर्चा 
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हाल ही में हुई एक मीटिंग में मस्क ने कर्मचारियों के साथ इस विचार पर चर्चा की थी. हालांकि, मस्क की तरफ से इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि ईलॉन मस्क इसे हाल-फिलहाल लागू करेंगे या नहीं. वैसे, जिस तरह से मस्क मुनाफा बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं, उसे देखते हुए कोई आश्चर्य नहीं होगा कि सभी यूजर्स के लिए फीस निधारित कर दी जाए. हालांकि, इस कदम से यूजर्स शिफ्ट का खतरा भी बना रहेगा. लिहाजा, ये भी संभव है कि मस्क ट्विटर पर कुछ नई सुविधाएं शुरू करके, लोगों को इसका ज्यादा आदी बनाकर यह कदम उठाएं.

लगातार कर रहे ट्वीट
वहीं, हर तरफ से निशाने पर आए ईलॉन मस्क यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि ट्विटर का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. 11 नवंबर यानी आज किए गए अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है - 'ट्विटर का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, इससे एक बात तय हो जाती है कि ये बोरिंग बिल्कुल नहीं है'. मस्क का कहना है कि ट्विटर पर हर दिन कोई न कोई बदलाव होगा, जो अच्छा रहेगा उसे बनाए रखेंगे, लेकिन जो अच्छा नहीं होगा उसे तुरंत हटा दिया जाएगा. ऐसे में आने वाले दिनों में ट्विटर पर और क्या बदलाव होंगे ये देखने वाली बात होगी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago