होम / बिजनेस / 30 सितंबर को लॉन्‍च होगी भारत की ट्रेड पॉलिसी, इन सुधारों पर हो सकता है जोर

30 सितंबर को लॉन्‍च होगी भारत की ट्रेड पॉलिसी, इन सुधारों पर हो सकता है जोर

सरकार का मकसद देश के एक्‍सपोर्ट को मौजूदा ऊंचाई से कई गुना आगे ले जाने का है. ऐसे में सरकार इन एक्‍सपोर्ट हबों से जुड़े कारोबारियों की सुविधा के लिए अलग से इंसेंटिव देने का भी ऐलान कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार 30 सितंबर को अपनी नई ट्रेड पॉलिसी का ऐलान कर सकती है. इस ट्रेड पॉलिसी में मौजूदा पॉलिसी से परे कई अन्‍य तरह के बदलाव किए जा सकते हैं, जिसमें देश में अलग- अलग जगहों में बिजनेस हब बनाने, विदेशों के साथ होने वाले FTA और SEZ को लेकर कई तरह के ऐलान किए जा सकते हैं.

क्‍या-क्‍या हो सकते हैं नए ऐलान

केन्‍द्र सरकार की इस नई ट्रेड पॉलिसी को वाणिज्‍य मंत्रालय का DGFTA तैयार कर रहा है. इस पॉलिसी के तहत निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं. यही नहीं, रोजगार सृजन करना भी इसका एक महत्‍वपूर्ण पहलू रहने की संभावना है, जिससे देश में बेरोजगारी जैसी समस्‍या से निपटा जा सके.

नए एक्‍सपोर्ट हब बनाने का हो सकता है ऐलान

भारत सरकार देश की कारोबारी गतिविधियों को बढाने के लिए देश में नए एक्‍सपोर्ट हब बनाने का भी ऐलान कर सकती है. सरकार का मकसद देश के एक्‍सपोर्ट को मौजूदा ऊंचाई से कई गुना आगे ले जाने का है. ऐसे में सरकार इन एक्‍सपोर्ट हबों से जुड़े कारोबारियों की सुविधा के लिए अलग से इंसेंटिव देने का भी ऐलान कर सकती है, जिससे कारोबार को आगे बढ़ाने में ज्‍यादा मदद मिले. भारत सरकार का मकसद सिर्फ कारोबार बढ़ाना ही नहीं बल्कि भारत का एक ब्रैंड स्‍थापित करने की भी है.

विकसित होने का रोडमैप आएगा नजर

पीएम मोदी ने इस साल लाल किले से दिए अपने संबोधन में जिन पांच संकल्‍पों को जाहिर किया था उनमें एक देश को विकसित बनाना भी था. ऐसे में सरकार देश को विकसित बनाने के लिए हर जिले में एक्‍सपोर्ट की गतिविधि को शुरू  करने के लिए एक सेंटर बनाने का भी ऐलान कर सकती है. केन्‍द्र सरकार पहले ही वन डिस्टिक, वन प्रोडक्‍ट को लेकर गंभीरता से काम शुरु कर चुकी है. ऐसे में उस प्रोडक्‍ट को विदेश तक ले जाने के लिए और उसके कारोबारी को मजबूत बनाने के लिए सरकार कई तरह के ऐलान कर सकती है.

पुरानी पॉलिसी को 30 सितंबर तक बढ़ाया  गया था

केन्‍द्र सरकार हर बार पांच साल के लिए विदेश व्‍यापार नीति लेकर आती है.  लेकिन पिछले दो साल कोरोना बीमारी के कारण पहले सरकार ने इसे 2015-2020 की इस पॉलिसी को एक साल के लिए बढ़ाया , उसके बाद इसे 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था, जिसके बाद अब सरकार 30 सितंबर को नई फॅारेन ट्रेड पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

12 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

37 minutes ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

48 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

48 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

37 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago