✕

होम / बिजनेस / कुर्सी संभालते ही मोदी विनिवेश पर लेंगे ताबड़तोड़ फैसले, सबसे पहले इनका होगा सौदा!

कुर्सी संभालते ही मोदी विनिवेश पर लेंगे ताबड़तोड़ फैसले, सबसे पहले इनका होगा सौदा!

विनिवेश मोदी सरकार की प्राथमिकता में रहा है. हालांकि, चुनावी मौसम में इसकी रफ़्तार धीमी हो गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब से कुछ ही देर में यह साफ हो जाएगा कि क्या अभी भी देश में मन में मोदी हैं? इस बात की संभावना काफी ज्यादा है लोकसभा चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल्स की तरह ही आएंगे. यानी कि मोदी तीसरी बार देश के नेतृत्व करेंगे. नई सरकार के गठन के बाद कुछ मुद्दों पर तेजी से काम होने की उम्मीद है, इसमें विनिवेश भी शामिल है. सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपना मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है. चुनावी मौसम में नुकसान की आशंका के चलते सरकार ने इस पर काम लगभग रोक दिया था, लेकिन प्रचंड बहुमत से वापसी के बाद उसके फिर से रफ्तार पकड़ने की संभावना है.    

SCI पर सबसे पहले निर्णय
माना जा रहा है कि नई मोदी सरकार अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में विनिवेश पर फोकस कर सकती है. सबसे पहले आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया को तेजी से निपटाया जा सकता है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि नई सरकार आईडीबीआई बैंक और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) में हिस्सेदारी बेचने को लेकर जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकती है. शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में सरकार की 63.75% हिस्सेदारी है. शुरुआत में SCI के लिए बोलियां आमंत्रित किए जाने की संभावना है. बता दें कि SCI की लैंड असेट यूनिट को पहले ही अलग किया जा चुका है और उसे एक्सचेंजों पर अलग से लिस्ट किया गया था.

IDBI में है इतनी हिस्सेदारी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आईडीबीआई बैंक के विनिवेश प्रक्रिया में भी तेजी आएगी, जो चुनावी माहौल के चलते ठंडे बस्ते में थी. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया IDBI के संभावित खरीदारों के तौर पर उनके नामों पर विचार कर रहा है, जिन्होंने बैंक के अधिग्रहण में रुचि दिखाई थी. RBI से हरी झंडी मिलने के बाद निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) इस पर फाइनल अप्रूवल देगा. आईडीबीआई बैंक में सरकार के पास 49.24% और एलआईसी की 45.48% हिस्सेदारी है.

LIC और GIC का भी नंबर
इसके अलावा, नई मोदी सरकार जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) में भी अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है. इसी साल अप्रैल में खरब आई थी कि सरकार को GIC के लिए निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला है. ऐसे में सरकार अब अपने शेयरों मूल्य के आधार पर कंपनी की 10% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है. इसी तरह, सरकार LIC में भी अपनी हिस्सेदारी घटाने पर फोकस कर सकती है. 2022 में LIC की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई थी. तब से अगले 10 वर्षों में सरकार ने 25% हिस्सेदारी बेचने का लक्ष्य निर्धारित किया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

55 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

3 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

1 hour ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

1 hour ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

1 hour ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

2 hours ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

2 hours ago